-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Donald Trump Injury Marks Swollen Feet Health Condition Revealed
इस बीमारी से पीड़ित हैं ट्रंप, हाथ पर चोट के निशान, पैरों की सूजन ने बढ़ाई चिंता
- Written By: अमन उपाध्याय
Donald Trump News: व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप को क्रॉनिक वेनस इंसफिशिएंसी नाम की एक सामान्य बीमारी है। उनके हाथ पर दिख रहे चोट के निशान एस्पिरिन लेने और...

इस बीमारी से पीड़ित हैं ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया तस्वीरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में उनके पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इन अटकलों के बीच वाइट हाउस ने गुरुवार को पुष्टि की कि राष्ट्रपति ट्रंप क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी (CVI) नामक बीमारी से पीड़ित हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि 79 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने निचले पैरों में मामूली सूजन महसूस की थी, जिसके बाद उन्होंने वाइट हाउस की मेडिकल यूनिट से जांच कराई। लेविट ने कहा, “मुझे मालूम है कि मीडिया में राष्ट्रपति के हाथ की चोट और पैरों की सूजन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पारदर्शिता बनाए रखने की भावना से राष्ट्रपति ने डॉक्टर की एक रिपोर्ट सार्वजनिक करने को कहा है… जांच रिपोर्ट के सभी नतीजे सामान्य सीमा में पाए गए हैं।”
जांच के दौरान सामने आया मामला
व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी चिकित्सक डॉ. सीन बारबाबेला की ओर से जारी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की गहन चिकित्सीय जांच की गई, जिसमें डायग्नोस्टिक वैस्कुलर टेस्ट और दोनों पैरों की वेनस डॉपलर अल्ट्रासाउंड शामिल थीं। जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्हें क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी नाम की समस्या है। यह बीमारी उम्रदराज़ यानी 70 साल से ऊपर के लोगों में आम तौर पर देखने को मिलती है और खतरनाक नहीं मानी जाती।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह तब होता है जब पैरों की नसें रक्त को ठीक से हृदय तक वापस नहीं पहुंचा पातीं, जिससे रक्त पैरों में जमने लगता है। इसका असर सूजन, दर्द, त्वचा के रंग में बदलाव और कुछ मामलों में अल्सर के रूप में देखा जा सकता है।
यह भी पढे़ें:- अमेरिका ने विदेशी धरती से दागी टायफून मिसाइल, US की चाल से चीन में मचा हड़कंप
ट्रंप की कराई गई जांच
लेविट ने स्पष्ट किया कि ट्रंप की जांच में न तो डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) और न ही धमनी से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण मिले। इसके अलावा, उनकी ब्लड रिपोर्ट्स जैसे CBC, CMP और कोएगुलेशन प्रोफाइल के रिजल्ट भी सामान्य आए हैं। एक इकोकार्डियोग्राम से यह भी पता चला कि उनका दिल ठीक तरह से काम कर रहा है और हार्ट फेलियर या किसी प्रणालीगत बीमारी के कोई संकेत नहीं मिले।
तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
हाल के कुछ हफ्तों में डोनाल्ड ट्रंप के हाथ पर चोट जैसे निशान और पैरों में सूजन की तस्वीरें सामने आईं, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। खासकर 13 जुलाई को न्यू जर्सी में आयोजित फीफा क्लब वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ली गई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खासी हलचल मचाई। इन अटकलों के बीच वाइट हाउस ने सफाई दी कि ट्रंप की त्वचा पर ये निशान बार-बार हाथ मिलाने और नियमित रूप से ली जाने वाली एस्पिरिन दवा के कारण हुई मामूली जलन का नतीजा हैं। ट्रंप हृदय रोग की रोकथाम के लिए एस्पिरिन लेते हैं, जो खून को पतला करता है और जिससे त्वचा पर लगे छोटे निशान ज्यादा स्पष्ट दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढे़ें:- समंदर के नीचे जंग की तैयारी! रूस-चीन की चाल से कांपे ये देश, रिपोर्ट से मची हलचल
इस तरह से होता है इलाज
क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी (CVI) एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे बढ़ती है और पूरी तरह से ठीक नहीं की जा सकती, लेकिन इसका प्रबंधन संभव है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके इलाज में कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स पहनना, नियमित तौर पर टहलना, पैरों को ऊंचा रखना या हल्का व्यायाम करना, और वजन नियंत्रण में रखना मदद करता है। अगर स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है तो डॉक्टर स्क्लेरोथेरेपी जैसे उपचार या फिर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से यह स्पष्ट नहीं कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप इस बीमारी का इलाज किस तरह करवा रहे हैं।
Donald trump injury marks swollen feet health condition revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














