- Hindi News »
- World »
- Us Singer Mary Millben Taunts Rahul Gandhi After Congress Bihar Election Defeat
अमेरिकी सिंगर Mary Millben का राहुल गांधी पर तंज: बिहार में हार के बाद कांग्रेस की इंटरनेशनल बेज्जती
US Singer Mary Millben: बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला और उन पर ट्रोलिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
- Written By: प्रिया सिंह

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और राहुल गांधी (सोर्स - सोशल मीडिया)
US Singer Mary Millben Taunt Slams Rahul Gandhi: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें केवल देश तक ही सीमित नहीं रहीं बल्कि उसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ‘फजीहत’ झेलनी पड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसक अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर तीखा हमला किया है। मिलबेन ने भाजपा के समर्थन के कारण पूर्व में हुई ट्रोलिंग का बदला लेते हुए कांग्रेस की हार पर जोरदार तंज कसा है।
गायिका मैरी मिलबेन का कांग्रेस पर हमला
बिहार चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी को एक और झटका दिया है और इस बार यह झटका अमेरिका से आया है। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने शुक्रवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा। मिलबेन, जो प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर प्रशंसा करती हैं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पर ‘गांधी गुंडों’ द्वारा पहले ट्रोल किए जाने का आरोप लगाया।
Congratulations to my friend PM @narendramodi, @NitishKumar, and the @BJP4India – NDA alliance on a big victory in Bihar! Overjoyed for little sister @maithilithakur on her victory! Women voters in Bihar are the stars of this election! It’s simple: the PM is the only proven… pic.twitter.com/yFWSeOKsrI — Mary Millben (@MaryMillben) November 14, 2025
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, “प्रिय राहुल गांधी, कांग्रेस और सभी ‘गांधी गुंडों’ जिन्होंने मुझे कई हफ्ते पहले X पर ट्रोल किया था। अब मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा बिहार चुनाव में जीत रहे हैं। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बिहार चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ रहा है।” मिलबेन का यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गया, जिससे कांग्रेस की हार को लेकर सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा शुरू हो गई। यह घटना दिखाती है कि भारतीय राजनीति अब वैश्विक मंच पर भी कितनी ध्यान खींच रही है।
सम्बंधित ख़बरें
रतलाम में तपती धूप में जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारी, शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
Dear @RahulGandhi, @INCIndia, and all the “Gandhi Goons” trolling me on X several weeks ago and now following my friend PM @narendramodi and the @BJP4India sweeping the Bihar election today…. 👇 🇺🇸🇮🇳 pic.twitter.com/m7Li0iiPZG — Mary Millben (@MaryMillben) November 14, 2025
पीएम मोदी ने जीत का मनाया जश्न
बिहार चुनाव में NDA की जीत एक नई उपलब्धि लेकर आई है, खासकर भाजपा ने 90 सीटों पर बढ़त बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उनका उत्साह और अंदाज देखने लायक था।
यह भी पढ़ें: जहां राहुल गांधी ने लगाई छलांग…वहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल, बेगूसराय में डूबीं या पार हुई अमिता?
पीएम मोदी ने सबसे पहले एक गमछा लहराकर जीत का जश्न मनाया और फिर बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “लोगों ने गर्दा उड़ा दिया”। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय बिहार की जनता को दिया जिन्होंने जंगलराज को नकार कर विकास के एजेंडे को चुना।
Us singer mary millben taunts rahul gandhi after congress bihar election defeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉग लवर्स को बड़ा झटका, अपने पुराने आदेश पर कायम सुप्रीम कोर्ट; देशभर की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते
May 19, 2026 | 11:56 AM‘चाकू खरबूजे पर गिरे या खरबूजा चाकू पर, कटना तो…’, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोहिणी खड़से का कटाक्ष
May 19, 2026 | 11:52 AMBMC Road Safety Plan: मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, बीएमसी ने जारी किया 22 करोड़ का टेंडर
May 19, 2026 | 11:52 AMइजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
May 19, 2026 | 11:51 AMSalman Khan Post: अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- मेरे पास परिवार और दोस्तों का साथ है
May 19, 2026 | 11:51 AMअकोला मनपा की नई 4 मंजिला इमारत का डिजाइन तैयार; सरकार से 100 करोड़ मंजूर, 3 साल में पूरा होगा निर्माण
May 19, 2026 | 11:47 AMPM Modi Appeal Violation: महिला आयोग और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष CM हाउस तलब, पद छीनने की चेतावनी
May 19, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














