-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Possibility Of Major Split In Congress Pm Modi Target Opposition Party After Victory Bihar Election Results
कांग्रेस में बड़े विभाजन की आशंका! बिहार जीत के बाद PM मोदी ने विपक्षी दल को घेरा
- Written By: प्रिया सिंह
PM Modi: बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद जश्न मनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और पार्टी के भीतर नकारात्मक राजनीति के कारण निकट भविष्य में एक बड़े विभाजन की आशंका जताई।

पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Possibility of Major Split in Congress PM Modi: बिहार विधानसभा चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को मिली शानदार जीत ने पूरे देश में सत्ताधारी गठबंधन के लिए उत्सव का माहौल बना दिया है। इस बड़ी सफलता से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जीत के इस जश्न के दौरान, प्रधानमंत्री ने न केवल बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया बल्कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा रणनीति और नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए एक बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
बिहार की जनता ने ‘गर्दा उड़ा दिया’ पीएम मोदी
बिहार के चुनावी रण में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस जीत से उत्साहित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए गमछा लहराया। पीएम मोदी ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रचंड जीत और अटूट विश्वास दिखाता है कि “बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया”। उन्होंने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। उन्होंने दोहराया कि बिहार की जनता ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है, जिसके लिए वह विनम्रतापूर्वक जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया।#BiharElection2025 pic.twitter.com/utpWriLQLY — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
कांग्रेस पर पीएम मोदी का जोरदार हमला
बिहार की जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को देश के लिए “कोई पॉजिटिव विजन नहीं” वाली पार्टी बताते हुए उस पर तीखा अटैक किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस ‘मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’ (MMC) बन गई है और उसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है।
#BiharElections | Delhi: PM Narendra Modi says, “Bihar mein RJD ko saanp soongha hua hain’ and as I said during the Bihar elections, the conflict between the two parties will soon come to the fore.” “Today’s victory is the beginning of a new journey. The trust Bihar has placed… pic.twitter.com/UbsDimzceQ — ANI (@ANI) November 14, 2025
पीएम मोदी ने कांग्रेस को एक “परजीवी” बताया। उन्होंने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस के सहयोगियों को भी इससे सावधान रहने की जरूरत बताई।
पीएम मोदी ने जताई कांग्रेस में बड़े विभाजन की आशंका
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी राजनीतिक आशंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति से पार्टी के भीतर ही “एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो असहज है”। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता जिस रास्ते पर पार्टी को लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति कार्यकर्ताओं के भीतर “घोर निराशा और घोर नाराज़गी अंदर ही अंदर पनप रही है”।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
इसी आधार पर पीएम मोदी ने आशंका जताई और बड़ा दावा किया कि “हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो”। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद, देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस एक बार भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि आज एनडीए के जितने विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले 6 चुनाव में उतने विधायक भी नहीं जीत पाई थी।
कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विज़न नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस ‘मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’, यानी MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है। कांग्रेस… — BJP (@BJP4India) November 14, 2025
‘छठी मैया’ का अपमान नहीं भूलेगा बिहार
पीएम मोदी ने बिहार की भावनाओं और संस्कृति से जुड़े मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन्होंने बिहार को बदनाम किया और उसकी परंपरा का आदर नहीं किया। उन्होंने RJD और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने छठ पूजा को “ड्रामा” कहा वे बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे?
यह भी पढ़ें: 202 सीट पर एनडीए ने लहराया परचम तो 35 सीटों पर सिमटी तेजस्वी एंड कंपनी, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने अपनी इस हेकड़ी के लिए “छठी मैया से आज तक माफी नहीं मांगी” और बिहार के लोग इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगे। इस दौरान उन्होंने फिर दोहराया कि बिहार के लोगों ने जंगलराज को नकार दिया है और “कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी”। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए वोट देकर देश को स्पष्ट संदेश दिया है।
Possibility of major split in congress pm modi target opposition party after victory bihar election results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












