-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Senator Rick Scott Warns India China Generic Drug Dependence Security Threat
सीनेटर रिक स्कॉट की चेतावनी: भारत और चीन की जेनेरिक दवाओं पर निर्भरता, अमेरिका के लिए बड़ा खतरा
- Written By: प्रिया सिंह
Generic Drug Risk: अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने भारत-चीन से आने वाली जेनेरिक दवाओं पर चिंता जताई। रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी दवाओं से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं और यह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा है।

अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने भारत-चीन से आने वाली जेनेरिक दवाओं पर जताई चिंता (डिजाइन)
US Medicine Supply Chain: अमेरिका में दवाओं की आपूर्ति शृंखला को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है, जिसमें भारत और चीन निशाने पर हैं। सीनेटर रिक स्कॉट ने सीनेट की विशेष समिति के सामने विदेशी जेनेरिक दवाओं पर बढ़ती निर्भरता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका दावा है कि अमेरिका अपनी जरूरत के कच्चे माल और दवाओं के लिए पूरी तरह विदेशों पर निर्भर हो चुका है। यह स्थिति न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी है, बल्कि इसे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक रणनीतिक कमजोरी माना जा रहा है।
विदेशी दवाओं पर बढ़ती निर्भरता का सच
सीनेटर रिक स्कॉट ने खुलासा किया कि अमेरिका में उपयोग होने वाली जेनेरिक दवाओं के सक्रिय तत्व यानी एपीआई (API) का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आता है। विशेष रूप से चीन और भारत इस सूची में शीर्ष पर हैं। चिंता की बात यह है कि अमेरिका में घरेलू उत्पादन तेजी से गिरा है।
साल 2002 में जहां अमेरिका अपनी 83 प्रतिशत दवाएं खुद बनाता था, वहीं 2024 में यह आंकड़ा घटकर मात्र 37 प्रतिशत रह गया है। रिपोर्ट बताती है कि 95 प्रतिशत आइबुप्रोफेन और 70 प्रतिशत पैरासिटामोल के लिए अमेरिका सीधे तौर पर चीन पर निर्भर है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
स्वास्थ्य के लिए खतरा और क्वालिटी पर सवाल
सीनेटर स्कॉट ने चेतावनी दी है कि विदेशी फैक्ट्रियों में निरीक्षण की कमी के कारण दवाओं की क्वालिटी से समझौता हो रहा है। समिति की एक स्टडी के अनुसार, भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं के दुष्प्रभाव अमेरिकी दवाओं की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक पाए गए हैं।
इन दुष्प्रभावों में स्थायी विकलांगता और मृत्यु जैसे गंभीर खतरे शामिल हैं। स्कॉट का कहना है कि एफडीए (FDA) विदेशी इकाइयों का उतना सख्त निरीक्षण नहीं कर पाता जितना घरेलू कंपनियों का करता है, जिससे अमेरिकी परिवारों की सुरक्षा के साथ ‘जुआ’ खेला जा रहा है।
चीन की रणनीतिक पकड़ और सुरक्षा संकट
रिपोर्ट में सबसे बड़ा डर चीन की सप्लाई चेन पर पकड़ को लेकर जताया गया है। दुनिया के 90 प्रतिशत एंटीबायोटिक API चीन में बनते हैं। सीनेटर ने आगाह किया कि चीन किसी भी भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति में दवाओं की आपूर्ति रोक सकता है।
अगर ऐसा होता है, तो अमेरिकी सेना के जवानों और बुजुर्गों को जीवनरक्षक दवाएं मिलना बंद हो जाएंगी। भारत की भूमिका भी इसमें महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका की 50 प्रतिशत जेनेरिक दवाएं भारत से आती हैं, लेकिन भारतीय कंपनियां भी कच्चे माल के लिए 80 प्रतिशत चीन पर ही निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार के लिए 2026 की पहली तिमाही होगी निर्णायक, समझौतों पर टिकी नजरें: रिचर्ड रोसो
सुधार के लिए कड़े सुझाव
इस संकट से निपटने के लिए सीनेटर स्कॉट ने तत्काल सुधारों की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि दवाओं की पैकेजिंग पर उनके मूल देश (Country of Origin) की जानकारी देना अनिवार्य किया जाए। साथ ही, ‘मेड इन अमेरिका’ उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए एक फेडरल बायर मार्केट बनाने की बात कही गई है। समिति ने अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने और दवा आपूर्ति सीरीज की पूरी मैपिंग करने पर जोर दिया है ताकि भविष्य में किसी भी विदेशी दबाव से बचा जा सके और अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित दवाएं मिल सकें।
Us senator rick scott warns india china generic drug dependence security threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य
Jul 15, 2026 | 06:56 AMलव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
Jul 15, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMIMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














