-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Embassy India Visa Warning Application Rules Details
अमेरिकी दूतावास की नई चेतावनी, वीजा आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका अपने इमिग्रेशन नियमों को कड़ाई से लागू कर रहा है। भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने यह निर्देश जारी किया है कि वीजा के इच्छुक आवेदकों को पिछले पांच सालों से इस्तेमाल किए जा रहे अपने सभी...

सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी वीजा के इच्छुक आवेदकों के लिए अमेरिकी दूतावास ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि यदि कोई आवेदक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर गलत जानकारी देता है, तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है या उसे वीजा देने से इनकार किया जा सकता है।
पिछले महीने, ट्रंप सरकार ने एक नया नियम बनाया था जिसके तहत अमेरिका के वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डिटेल्स देना ज़रूरी होगा।
सोशल मीडिया की पूरी सही जानकारी देनी होगी
अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को जारी अपने नवीनतम निर्देशों में कहा है कि भारतीय आवेदकों को अपने उन सभी सोशल मीडिया खातों के बारे में जानकारी देनी होगी, जिनका वे पिछले पांच सालों से उपयोग कर रहे हैं। दूतावास ने स्पष्ट किया कि आवेदकों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके वीजा फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही और पूर्ण है। यदि कोई आवेदक अपने सोशल मीडिया विवरण प्रदान करने में चूक करता है, तो उसका वीजा आवेदन रद्द किया जा सकता है और भविष्य में वीजा पाने की उसकी योग्यता भी प्रभावित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
ट्रंप सरकार के दौरान अमेरिका ने सोशल मीडिया पर निगरानी को काफी सख्त बना दिया है। विदेशी छात्रों को उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के आधार पर गिरफ्तार करने या वीजा रद्द करने की चेतावनी दी जा रही है। ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि वह अमेरिका आने वाले या वहां रह रहे लोगों की जांच के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करेगा।
अब मच्छर भी लड़ेंगे जंग! चीन की चाल से कांप उठी दुनिया, मच सकती है भारी तबाही
इस वजह से मामला हुआ गंभीर
इसी कड़ी में एक नॉर्वेजियन छात्र का मामला सामने आया है। 21 साल के इस छात्र ने बताया कि उसे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के मीम्स अपने फोन में रखने के कारण नेवार्क एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। छात्र के अनुसार, “जब मैंने अपने फोन का पासवर्ड देने से मना किया, तो अधिकारियों ने मुझे 5,000 डॉलर के जुर्माने या 5 साल की जेल की धमकी दी।” यह मीम जेडी वेंस के गंजे, अंडे के आकार वाले सिर की तस्वीर थी, जो मार्च में इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।
अमेरिकी अधिकारियों ने इस आरोप को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि छात्र को उसके द्वारा नशीली दवाओं के इस्तेमाल को स्वीकार करने के आधार पर ही रोका गया था। इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन का सोशल मीडिया पर बढ़ता ध्यान 2024 में अमेरिकी विश्वविद्यालयों में फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों के बाद संघीय सरकार की प्रतिक्रिया से भी जुड़ा हुआ है।
Us embassy india visa warning application rules details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: ‘पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव’, कांग्रेस ने की रणनीति बैठक; पीसी शर्मा ने कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 03:53 PMसंदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
Jul 08, 2026 | 03:49 PMगड़चिरोली पुलिस का बडा कदम, बेडगांव कृषि मेले में उमड़े किसान, पुलिस दादालोरा खिड़की से मिला योजनाओं का लाभ
Jul 08, 2026 | 03:49 PMअवैध उत्खनन रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार सख्त, छह महीने में ड्रोन सर्वे; विरार हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्त
Jul 08, 2026 | 03:48 PMYavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
Jul 08, 2026 | 03:41 PM‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Jul 08, 2026 | 03:40 PMUber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














