-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Ukraine Indigenous Flamingo Missile Strikes Russia For The First Time Major Success
यूक्रेन ने स्वदेशी ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइल से रूस पर किया पहला सफल वार, अब टॉमहॉक की भी जरूरत नहीं
- Written By: प्रिया सिंह
Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने पहली बार अपनी स्वदेशी क्रूज मिसाइल 'फ्लेमिंगो' का सफलतापूर्वक इस्तेमाल करते हुए रूस की एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिसे राष्ट्रपति ने सबसे सफल मिसाइल बताया है।

सोर्स - सोशल मीडिया
Ukraine Launches Homegrown Flamingo Missile Attack On Russia: रूस के साथ चल रहे भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। देश ने पहली बार अपनी खुद की विकसित की गई लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल, जिसे ‘फ्लेमिंगो’ नाम दिया गया है का सफल उपयोग किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति में अक्सर देरी होती रही है और अमेरिका से टॉमहॉक जैसी महत्वपूर्ण मिसाइलों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। ‘फ्लेमिंगो’ का यह पहला इस्तेमाल यूक्रेन के लिए न केवल एक बड़ी सफलता है बल्कि यह देश के रक्षा उद्योग में बढ़ती आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है।
स्वदेशी ‘फ्लेमिंगो’ ने साधा रूस का ऊर्जा ढांचा
गुरुवार की रात यूक्रेनी सेना ने पहली बार अपनी स्वदेशी ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइल का इस्तेमाल किया और एक प्रमुख रूसी तेल रिफाइनरी को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने पुष्टि की कि इस हवाई हमले में रूस और रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित कई ठिकानों को टारगेट किया गया। यह मिसाइल यूक्रेन के घरेलू रक्षा स्टार्टअप ‘फायर पॉइंट’ द्वारा विकसित की गई है और इसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 किलोमीटर तक बताई जाती है।
यह हमला यूक्रेन की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें रूस के कमजोर ऊर्जा बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। यह रूसी तेल सुविधाओं पर यूक्रेन द्वारा किया गया चौथा बड़ा हमला था, जिसका उद्देश्य रूस की लॉजिस्टिक्स और ईंधन आपूर्ति को गंभीर रूप से बाधित करना है। इस मिसाइल के साथ यूक्रेनी सेना ने कई ड्रोन और अन्य मिसाइलों को भी तैनात किया जिन्होंने दर्जनों लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा है। हमले का एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें रात के आसमान में मिसाइलों के कारण रोशनी दिखाई दे रही थी, हालाकि हमले से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पुतिन के मिसाइल हमलों से दहला यूक्रेन, 12 की मौत; रूस ने औद्योगिक शहरों को बनाया निशाना
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
Pew Research Survey में खुलासा, अमेरिका और ट्रंप से उठा भारतीयों का भरोसा, पुतिन टॉप पर
टॉमहॉक की जरूरत नहीं, आत्मनिर्भरता की ओर यूक्रेन
‘फ्लेमिंगो’ मिसाइल का सफल उपयोग यूक्रेन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, खासकर जब पश्चिमी सहयोगियों से उन्नत हथियारों की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यूक्रेन लंबे समय से अमेरिका से शक्तिशाली टॉमहॉक मिसाइलों की मांग कर रहा था, लेकिन कथित तौर पर ट्रंप प्रशासन ने इसकी आपूर्ति से इनकार कर दिया था। ऐसे में ‘फ्लेमिंगो’ का मैदान में उतरना दर्शाता है कि यूक्रेन अब अमेरिकी हथियारों पर अपनी निर्भरता कम करने और खुद के बल पर युद्ध लड़ने की क्षमता विकसित कर रहा है। यह स्वदेशी मिसाइल उत्पादन में वृद्धि पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति में देरी और कुछ प्रतिबंधों के कारण हुई है।
माना जा रहा है कि रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर लगातार हमले करना यूक्रेन की एक सोची-समझी रणनीतिक कोशिश है। रूस को आर्थिक और सैन्य रूप से कमजोर करने के लिए उसकी तेल रिफाइनरियों और ईंधन डिपो को निशाना बनाना सबसे प्रभावी तरीका माना जा रहा है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ‘फ्लेमिंगो’ को बताया सबसे सफल
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइल की जोरदार प्रशंसा की है। उन्होंने इसे देश के शस्त्रागार में अब तक की सबसे सफल मिसाइल बताया है। जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले ही संकेत दिया था कि यूक्रेन ने ‘फ्लेमिंगो’ और ‘रूटा’ जैसी स्वदेशी मिसाइलों को युद्ध के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने बढ़ाई पुतिन की टेंशन… तैयार कर लिया ब्रह्मास्त्र, रूसी इलाके में किया परीक्षण- VIDEO
रूस का दावा और युद्ध की रणनीति
मॉस्को टाइम्स के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस मिसाइल हमले पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालाकि उन्होंने दावा किया है कि उनकी वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रीमिया और अन्य क्षेत्रों में 130 यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही रोक दिया। मिसाइल हमलों का कोई जिक्र न करना रूस की ओर से इस बड़ी सफलता को कमतर आंकने की कोशिश हो सकती है।
Ukraine indigenous flamingo missile strikes russia for the first time major success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














