- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mumbai Nashik Highway Range Rover Car Fire Mp Lumbaram Chaudhary Safe
मुंबई-नासिक महामार्ग पर सांसद की रेंज रोवर में आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Road Accident: मुंबई-नासिक महामार्ग पर त्र्यंबकेश्वर जाते समय राजस्थान के सांसद लुंबाराम चौधरी की रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

car short circuit incident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Nashik Highway Fire: मुंबई-नासिक महामार्ग पर राजस्थान के सांसद की रेंज रोवर में आग लगने की घटना सामने आई है। त्र्यंबकेश्वर जा रहे सांसद लुंबाराम चौधरी बाल-बाल बच गए, जबकि करोड़ों रुपये की लग्जरी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
मुंबई-नासिक महामार्ग पर राजस्थान के भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी की चलती रेंज रोवर कार में अचानक आग लगने की चौंकाने वाली घटना सामने आई। चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण सांसद सहित कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस भीषण आग में महंगी लग्जरी कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
चालक की सतर्कता से बची जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी वाशिम से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे। वे अपनी रेंज रोवर कार (MH 01 DK 9975) से यात्रा कर रहे थे, जिसे शहापुर निवासी चालक अनिल बबन जाधव (40) चला रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
नासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
नासिक ‘बारा बंगला’ फिल्ट्रेशन प्लांट का काम अधूरा होने पर विधायक देवयानी फरांदे सख्त, दिन-रात काम के निर्देश
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
जब कार गोंदे फाटा इलाके से गुजर रही थी, तभी चालक को अचानक जलने की तेज गंध महसूस हुई। अनहोनी की आशंका होते ही चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। आग की लपटें उठते देख उसने बिना समय गंवाए सांसद चौधरी और उनके सहयोगियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई।
ये भी पढ़े: पीए ने मांगे पैसे, मंत्री भी शामिल? मंत्रालय रिश्वत प्रकरण में मंत्री नरहरी झिरवल की मुश्किलें बढ़ीं
शॉर्ट सर्किट की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही वाढीवरे पुलिस थाने के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी का केवल ढांचा ही बचा था।
इस घटना के कारण कुछ समय के लिए महामार्ग पर यातायात बाधित रहा। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सांसद लुंबाराम चौधरी के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वाढीवरे पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Mumbai nashik highway range rover car fire mp lumbaram chaudhary safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














