- Hindi News »
- World »
- Two Indians Killed In Drone Attack Near Abu Dhabi Airport Identified Two Indian Citizens Among Six Injured
अबू धाबी एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले में मारे गए दो भारतीयों की पहचान हुई, घायलों में भी दो भारत के नागरिक
- Written By: आसिफ सईद

प्रतीकात्मक तस्वीर
दुबई: अबू धाबी (Abu Dhabi) के हवाई अड्डे (Abu Dhabi Airport) के पास सोमवार को हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) के संदिग्ध ड्रोन हमलों (Suspected Drone Attack) में मारे गये दो भारतीयों (Indians) की पहचान हो गयी है। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हमलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में कई विस्फोट हुए। दूतावास ने बताया कि हमलों में घायल हुए छह लोगों में भी दो भारतीय हैं। दोनों को उपचार के बाद सोमवार रात को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। सोमवार को अबू धाबी में ड्रोन हमला करने का दावा यमन के हूती विद्रोहियों ने किया था। इस हमले में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गयी थी। विस्फोट ‘छोटी-छोटी उड़ने वाली वस्तुओं’ के कारण हुए, जो संभवत: ड्रोन हो सकते हैं और ये अबू धाबी में तीन पेट्रोलियम टैंकरों पर गिरे।
सम्बंधित ख़बरें
हिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, वेनेजुएला से भागे तेल टैंकर ‘बर्था’ को दबोचा
सऊदी-UAE में आई बड़ी दरार! क्राउन प्रिंस ने ‘स्पाई शेख’ को चेताया, कहा- सूडान और यमन में दखल बर्दाश्त नहीं
T20 World Cup 2026: 40 गेंदें पहले जीती साउथ अफ्रीका, यूएई को 6 विकेट से हराया; शान से पहुंची सुपर-8 में
समंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?
अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि मारे गये दोनों भारतीय नागरिकों की पहचान कर ली गयी है। उसने ट्वीट किया, ‘‘अबू धाबी में भारतीय दूतावास के अधिकारी उनके परिवारों के साथ संपर्क में हैं। मिशन उनके शव जल्द प्राप्त करने के लिए एडीएनओसी समेत यूएई के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”
हालांकि, दूतावास ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है। उसने ट्वीट किया, ‘‘छह घायलों में दो भारतीय नागरिक हैं। उन्हें कल रात उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। हम यूएई सरकार, उनके विदेश मंत्रालय और एडीएनओसी समूह के समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।” एडीएनओसी (अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी) सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी है।
Two indians killed in drone attack near abu dhabi airport identified two indian citizens among six injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा के 14 गांवों में जलापूर्ति ठप, 5 दिन से पानी बंद, पेयजल के लिए भटक रहे नागरिक; पाइपलाइन मरम्मत जारी
Feb 25, 2026 | 11:45 AMदिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, ‘कसाई’ बने पति ने पत्नी और 3 मासूम बेटियों का रेता गला, वारदात के बाद फरार
Feb 25, 2026 | 11:39 AMराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागपुर दौरा, ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव; घर से निकलने से पहले पढ़ें ये एडवाइजरी
Feb 25, 2026 | 11:36 AMखतरनाक है बेजुबानों का ये प्यार! आखिर क्या है Sepsis इंफेक्शन जो खून को बना देता है जहर
Feb 25, 2026 | 11:34 AMइधर PM मोदी हुए इजरायल के लिए रवाना…उधर लैंड हुई कई अमेरिकी F-22 फाइटर जेट, ईरान में क्या है होने वाला?
Feb 25, 2026 | 11:33 AMBMC बजट 2026-27: कोस्टल रोड और जीएमएलआर को मिलेगा भारी फंड, एफडी की राशि में आ सकती है कमी
Feb 25, 2026 | 11:29 AMBMC की बड़ी कार्रवाई, 378 करोड़ बकाया पर 12 संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू
Feb 25, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














