BMC की बड़ी कार्रवाई, 378 करोड़ बकाया पर 12 संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू

Mumbai BMC Property Tax Auction: मुंबई में BMC ने 378 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया पर 12 संपत्तियों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की है। भुगतान न करने पर जब्ती और नीलामी की कार्रवाई तेज कर दी गई।
E-Auction
मुंबई बीएमसी प्रॉपर्टी टैक्स ऑक्शन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai BMC Property Tax E Auction: शहर में संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ बीएमसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जब्ती और नीलामी की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार से कुल 12 संपत्तियों की सार्वजनिक ई-नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इन संपत्तियों में 10 खुले भूखंड, एक वाणिज्यिक इमारत और एक मिश्रित उपयोग की संपत्ति शामिल है। मनपा के कर निर्धारण एवं संकलन विभाग के अनुसार, इन 12 बकायेदारों पर दंड सहित कुल 378 करोड़ 63 लाख 67 हजार 557 रुपये का भारी संपत्ति कर बकाया है।

बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद कर भुगतान न होने के कारण संबंधित संपत्ति धारकों को अंतिम रूप से 21 दिनों की नोटिस दी गई है। तय अवधि में भुगतान न होने पर विधिवत ई-नीलामी की जाएगी।

10 खुले भूखंड और एक वाणिज्यिक इमारत भी शामिल

नीलामी की जाने वाली संपत्तियां मनपा के एच पश्चिम, एस, आर दक्षिण और ई प्रशासनिक विभागों में स्थित है। इनमें एच पश्चिम विभाग में मेसर्स सुमेर एसोसिएट्स का भूखंड, एस विभाग के भांडुप क्षेत्र में मेसर्स राजहंस एसोसिएट्स की वाणिज्यिक इमारत, आर दक्षिण के कांदिवली पूर्व में एक भूखंड, ई विभाग के रे रोड क्षेत्र में तीन भूखंड, खार, बांद्रा और सांताक्रूज पश्चिम की प्रमुख संपत्तियां शामिल हैं। इन पर करोड़ों रुपये का बकाया कर लंबित है।

बकायेदारों को नोटिस किया गया जारी

  • मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि जो बड़े बकायेदार आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद कर भुगतान से बच रहे हैं, उन्हें मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 203 के तहत जब्ती नोटिस दी जा रही है।
  • निर्धारित समय में भुगतान न होने पर पहले संपत्ति की वस्तुओं की जब्ती और फिर आवश्यकता पड़ने पर पूरी संपत्ति की नीलामी की जाएगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com