T20 World Cup 2026: 40 गेंदें पहले जीती साउथ अफ्रीका, यूएई को 6 विकेट से हराया; शान से पहुंची सुपर-8 में

ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर साउथ अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से हराया, कॉर्बिन बॉश की गेंदबाजी और बल्लेबाजी से जीत दर्ज की।
South Africa vs United Arab Emirates, 34th Match
कॉर्बिन बॉश (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

South Africa vs United Arab Emirates, 34th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग अब समापन पर है। लीग के 34वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपना प्रचंड फॉर्म बरकरार रखते हुए यूएई के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका ने 123 रन के लक्ष्य को 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। यूएई की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए आर्यांश शर्मा और मुहम्मद वसीम ने 38 रनों की साझेदारी की थी। आर्यांश शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उसके बाद मुहम्मद वसीम भी 22 रन बनाकर चलते बने। यहां से भी एक छोर को आलिशान शराफू ने संभाला।

कॉर्बिन बॉश की धारदार गेंदबाजी

आलिशान शराफू ने 38 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने यूएई के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका कभी नहीं दिया। यूएई की टीम 122 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट लिए। बॉश ने सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा, शोएब खान और मुहम्मद अरफान का विकेट लिया। एनरिक नॉर्किया ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। नॉर्किया ने शराफू और सैयद हैदर का विकेट लिया। जॉर्ज लिंडे ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।

साउथ अफ्रीका की तेज शुरुआत

123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को कप्तान एडन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने तेज शुरुआत दी और 3 ओवर में 32 रन जोड़े। मार्करम 11 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। 56 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में डिकॉक आउट हुए। डिकॉक थोड़े धीमे रहे और 16 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

13.2 ओवर में जीता साउथ अफ्रीका

रयान रिकल्टन ने 16 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 30 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 36 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी हुई। स्टब्स 7 गेंदों पर 6 और जेसन स्मिथ 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 13.2 ओवरों में 4 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। कॉर्बिन बॉश प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com