-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Assassination Attempt Six Secret Service Agents Suspended
‘कोताही नहीं चलेगी’ ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद एक्शन, 6 सीक्रेट एजेंट सस्पेंड
- Written By: अमन उपाध्याय
पिछले साल 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप की रैली के दौरान उन पर फायरिंग हुई थी। एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी, जिससे वह बाल-बाल बच गए थे।

ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद हुआ एक्शन, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: पेंसिल्वेनिया में पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के छह एजेंटों को निलंबित कर दिया गया है। सीबीएस न्यूज से बातचीत में डिप्टी डायरेक्टर मैट क्विन ने बताया कि इन एजेंट्स को सज़ा के तौर पर 10 से 42 दिनों की बिना वेतन छुट्टी (अनपेड लीव) पर भेजा गया है। छुट्टी के बाद उनकी ड्यूटी ऐसे कार्यों में लगाई जाएगी जिनकी जिम्मेदारी कम होगी। निलंबन के दौरान यह साफ कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह घटना 13 जुलाई पिछले साल पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप की रैली के दौरान हुई थी। रैली के बीच एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बचे। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हमलावर थॉमस क्रूक्स को सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने मौके पर ही ढेर कर दिया।
घटना के बाद चुनाव अभियान को मिली धार
घटना के वक्त ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। इस हमले के बाद उनके चुनाव अभियान को और धार मिली। उन्हें जनता की व्यापक सहानुभूति और समर्थन मिला। इस घटना के बाद दिसंबर में एक 180 पन्नों की रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें 13 जुलाई की घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन टाली जा सकने वाली त्रासदी बताया गया था। रिपोर्ट में इसे सीक्रेट सर्विस की गंभीर चूक करार दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
इतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
जालसाजी बड़े पैमाने पर फैली
आपको बता दें कि अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की स्थापना 1865 में ट्रेजरी डिपार्टमेंट के एक अंग के रूप में की गई थी। उस दौर में इसका प्रमुख काम अमेरिकी डॉलर की नकली करेंसी को रोकना था, क्योंकि तब जालसाजी बड़े पैमाने पर फैली हुई थी। लेकिन 1901 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति विलियम मैकिनले की हत्या न्यूयॉर्क में कर दी गई, तो हालात बदल गए।
यह भी पढे़ें:- मुनीर का दीवाना हुआ चीन! भारत पर हमले का ड्रैगन को गर्व, पाकिस्तान की थपथपाई पीठ
इसके बाद व्हाइट हाउस ने फैसला किया कि अब सीक्रेट सर्विस को नकली करेंसी पर रोक लगाने के साथ-साथ राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। वर्तमान समय में यह एजेंसी न केवल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा करती है, बल्कि देश की आर्थिक गतिविधियों की निगरानी भी करती है।
बिना वॉरंट के भी हो सकती है गिरफ्तारी
सीक्रेट सर्विस के पास वॉरंट जारी करने का अधिकार है, लेकिन उनके एजेंट जरूरत पड़ने पर बिना वॉरंट के भी गिरफ्तारी कर सकते हैं। इस एजेंसी में कुल 3,200 स्पेशल एजेंट्स हैं जिन्हें हथियार रखने की अनुमति है। इसके अलावा, सीक्रेट सर्विस यूनिट में 1,300 डिविजन ऑफिसर और 2,000 से अधिक तकनीकी व सहायक कर्मचारी शामिल हैं।
Trump assassination attempt six secret service agents suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Metro: मुंबईकरों की पहली पसंद बनी मेट्रो, 1 दिन में 3.73 लाख यात्रियों का सफर, 33 दिनों में छठा रिकॉर्ड
Jul 24, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
Jul 24, 2026 | 12:33 PMअगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:31 PMबच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













