-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Saudi Prince Salman Refuses Meeting With Pakistan Chief Asim Munir
यूएई के इशारे पर चल रहा पाकिस्तान! सऊदी प्रिंस सलमान नाराज, मुनीर को दिखाई औकात
- Written By: अक्षय साहू
Saudi Arabia-UAE Clash: सऊदी अरब और UAE के बीच तनाव बढ़ रहा है। UAE समर्थित गुट ने सऊदी विमान को उतरने नहीं दिया, और सऊदी प्रिंस MBS ने पाकिस्तानी नेताओं से मिलने से मना किया।

सऊदी प्रिंस ने आसिम मुनीर से मिलने से इनकार किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Saudi Prince Refuses Meet to Asim Munir: यमन में जारी संघर्ष के चलते सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच तनाव बढ़ गया है। सऊदी अरब की धमकी के बाद यूएई ने यमन से अपनी सेना हटाने का ऐलान किया था। लेकिन अब सऊदी अरब ने खुलासा किया कि यूएई समर्थित दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद (STC) गुट ने 1 जनवरी को अदन एयरपोर्ट पर सऊदी अधिकारियों को लेकर जा रहे विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी, जबकि इस पर सहमति बनी थी।
इसी बीच लंदन में रहने वाले पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने दावा किया है कि इस तनावपूर्ण स्थिति में यूएई के राष्ट्रपति पाकिस्तान में शिकार करने पहुंचे थे, जिस पर सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) भड़क उठे। आदिल राजा के मुताबिक, प्रिंस सलमान ने पाकिस्तान के किसी भी नेता से मिलने से इंकार कर दिया।
पाकिस्तान पर क्यों भड़के सऊदी प्रिंस?
आदिल राजा ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने नूरखान एयरबेस पर यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत किया था, लेकिन यह मुलाकात केवल 10 मिनट तक चली। इस दौरान शहबाज शरीफ फिर से यूएई के राष्ट्रपति से मिलने शिकार पर पहुंचे थे, और इस मुलाकात में सऊदी अरब और यमन के संघर्ष पर चर्चा की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
होर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
‘होर्मुज स्ट्रेट हमारी लाल रेखा, दखल दिया तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी आखिरी चेतावनी; खाड़ी में संकट के बादल
इसके बाद, पाकिस्तानी नेतृत्व ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, आसिम मुनीर चाहते थे कि सऊदी अरब यूएई के राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर नाराज न हो, इसलिए वह सऊदी प्रिंस से मिलने रियाद जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सलमान ने आसिम मुनीर या पाकिस्तान के किसी भी नेता से मिलने से मना कर दिया।
यूएई में हैं मरियम नवाज?
इस समय पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज यूएई में हैं और वहां यूएई के नेतृत्व से मिलकर एक विशेष उद्देश्य के लिए चर्चा कर रहे हैं। नवाज शरीफ और मरियम नवाज की मंशा है कि यूएई के राष्ट्रपति, आसिम मुनीर पर दबाव डालकर शहबाज शरीफ के स्थान पर मरियम को पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बना दें।
यह भी पढ़ें: संकट के समय श्रीलंका के ‘हीरो’ बने जयशंकर: भारत ने दिया 450 मिलियन डॉलर का मदद पैकेज
बिलावल भुट्टो बनेंगे पाकिस्तान के पीएम?
वहीं, पाकिस्तान में यह चर्चा हो रही है कि आसिम मुनीर अब बिलावल भुट्टो जरदारी को पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। आदिल राजा के अनुसार मुनीर इस समय यूएई के राष्ट्रपति के इशारे पर काम कर रहे हैं, यही वजह है कि नवाज शरीफ दुबई में डेरा डाले हुए हैं। साथ ही, सऊदी अरब के प्रिंस अब चाहते हैं कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहा किया जाए।
Saudi prince salman refuses meeting with pakistan chief asim munir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Happy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज
Jul 03, 2026 | 03:07 PMनागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 03:06 PMगोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
Jul 03, 2026 | 03:05 PMकानपुर जू का हिप्पो ‘सतीश’ जाएगा इंदौर, 20 हजार लीटर पानी के साथ तय करेगा 700 किमी का सफर
Jul 03, 2026 | 03:00 PMगुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
Jul 03, 2026 | 02:59 PMअमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप
Jul 03, 2026 | 02:57 PMदिल्ली में वायु प्रदूषण पर बड़ा वार, 8,300 करोड़ की ‘स्वच्छ हवा, स्वास्थ्य दिल्ली’ परियोजना शुरू
Jul 03, 2026 | 02:57 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














