-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Syria Damascus Church Suicide Bomb Blast Latest News
चर्च में हमले से दहला दमिश्क, पहले चलीं गोलियां, फिर सुसाइड बॉम्बर ने किया ब्लास्ट; पादरी ने कहा- आजू-बाजू…
- Written By: सौरभ शर्मा
सीरिया के दमिश्क में मार एलियास चर्च में रविवार को आत्मघाती विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है प्रार्थना के दौरान चर्च के अंदर एक शख्स ने खुद को उड़ा लिया।

सीरिया के चर्च में विस्फोट हमलावर ने खुद को उड़ाया (फोटो- सोशल मीडिया)
दमिश्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार को हुए एक भयानक आत्मघाती हमले ने दुनिया को हिला कर रख दिया। हमला ड्वेला क्षेत्र स्थित मार एलियास चर्च में हुआ, जहां संडे मास के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने पहले चर्च के बाहर गोलीबारी की और फिर चर्च के भीतर घुसकर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। तस्वीरों में चर्च के भीतर खून के धब्बे, टूटी मूर्तियां और बिखरा सामान देखा गया। चर्च के अंदर मौजूद एक पादरी ने बताया कि ब्लास्ट के समय करीब 400 लोग प्रार्थना कर रहे थे, जिससे यह हमला और भी भयावह बन गया।
UPDATE: At least nine people have been killed and 15 others wounded in a suicide attack at the Mar Elias Church in Dweil’a in the outskirts of Syria’s capital Damascus, according to Syrian state media. The explosion took place as people were reportedly praying inside the church. pic.twitter.com/y8bFcls29S — DW News (@dwnews) June 22, 2025
ISIS का हाथ होने का संदेह, जांच जारी
सीरिया के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि इस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने की आशंका है। मंत्रालय के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने चर्च में घुसने से पहले गोलीबारी की और फिर विस्फोटक जैकेट से खुद को उड़ा लिया। हालांकि अब तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
सीरिया में वर्षों से आतंकवाद और गृह युद्ध की समस्या बनी हुई है, लेकिन राजधानी दमिश्क में इस प्रकार का आत्मघाती हमला लंबे समय बाद हुआ है। इससे पहले यहां सुरक्षा को लेकर कुछ हद तक स्थिरता देखी गई थी। इस घटना ने फिर से इस चिंता को जन्म दिया है कि आतंकी स्लीपर सेल्स एक बार फिर सक्रिय हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
Syria Buffer Zone: सीरिया में इजरायली सेना का भारी विरोध, बफर जोन में स्थानीय लोगों ने किया पथराव
पादरी ने सुनाई आंखों देखी, बोले- ‘दो हमलावर घुसे और विस्फोट कर दिया’
चर्च के एक पादरी ने रॉयटर्स को बताया कि घटना के समय वह चर्च के अंदर मौजूद थे। उन्होंने कहा, “पहले बाहर गोलियों की आवाज आई, फिर दो लोग चर्च के अंदर घुसे और खुद को उड़ा लिया। सब कुछ कुछ ही मिनटों में हो गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे।” धमाके से चर्च की छत का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘ईरान को अपने परमाणु हथियार देंगे…’, अमेरिका-ईरान के बाद अब रूस की एंट्री, कल पुतिन से मिलेंगे ईरानी विदेश मंत्री
पादरी की इस गवाही ने हमले की भयावहता को और गहरा कर दिया है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जांच एजेंसियां आतंकियों की पहचान और उनके नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी हैं। दमिश्क के मार एलियास चर्च में हुए इस हमले ने सीरिया की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Syria damascus church suicide bomb blast latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMदूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
Jul 14, 2026 | 10:56 PMX पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
Jul 14, 2026 | 10:54 PMअयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PMVastu Tips: नौकरी में बार-बार आ रही रुकावट? तकिए के नीचे रखी एक छोटी-सी चीज बदल सकती है आपकी किस्मत
Jul 14, 2026 | 10:51 PMपरदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM














