-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Houthi Drone Attack Indian Ship Red Sea Rescue
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
- Written By: अमन उपाध्याय
Houthi Attack Indian Ship: लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने भारतीय ध्वज वाले जहाज MSV फैज नूर औलिया पर ड्रोन बोट से हमला किया, जिससे जहाज डूब गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की है।

लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला, AI Photo
Houthi Attack Indian Ship In Red Sea: लाल सागर के अशांत जलक्षेत्र में एक बार फिर व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर संकट पैदा हो गया है। मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने भारतीय झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज MSV फैज नूर औलिया को निशाना बनाया। इस भीषण हमले के बाद भारतीय जहाज समुद्र में डूब गया, लेकिन गनीमत यह रही कि उस पर सवार सभी 14 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
ड्रोन बोट से किया गया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने यमन के पश्चिमी तट के पास इस हमले को अंजाम देने के लिए विस्फोटक से लदी एक रिमोट-कंट्रोल नाव (ड्रोन बोट) का इस्तेमाल किया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि जहाज को बचाना नामुमकिन हो गया और वह धीरे-धीरे लाल सागर की गहराइयों में समा गया। यमन के कोस्टगार्ड ने इस हमले के बाद जहाज पर तैनात 13 भारतीयों और एक यमनी नागरिक को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
भारत ने जताई कड़ी नाराजगी
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि रियाद में स्थित भारतीय दूतावास लगातार यमनी अधिकारियों के संपर्क में है और बचाए गए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। भारत ने संकट के समय में सहयोग के लिए यमन की सरकार और कोस्टगार्ड का आभार भी जताया है।
समुद्री व्यापार पर बढ़ता खतरा
भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि समुद्री रास्तों पर कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि वैश्विक व्यापार और जहाजों की निर्बाध आवाजाही के लिए समुद्री मार्गों का सुरक्षित होना अनिवार्य है। इस तरह के हमले न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून की भी धज्जियां उड़ाते हैं।
Our statement on attack on an Indian flagged commercial vessel ⬇️ 🔗 https://t.co/5dNzioU4jv pic.twitter.com/rGgtnl0luu — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 4, 2026
पुरानी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
लाल सागर में जहाजों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले 18 जुलाई को रूसी जलक्षेत्र के पास ‘एमवी ओमोर्फी’ नामक जहाज पर भी हमला हुआ था। उस घटना में तीन भारतीय क्रू सदस्यों में से एक चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की मृत्यु हो गई थी।
यह भी पढ़ें:- बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
हालिया घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि खाड़ी क्षेत्र के समुद्री रास्ते नाविकों और व्यापारिक जहाजों के लिए कितने जोखिम भरे होते जा रहे हैं। फिलहाल, भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय है।
Houthi drone attack indian ship red sea rescue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
Aug 05, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aug 05, 2026 | 06:31 AMGenelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Aug 05, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMKajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Aug 05, 2026 | 06:00 AMEV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Aug 05, 2026 | 06:00 AMFire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














