-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Sudan Horrific Attack Uae Plane Shot Down Airstrike Kills 40 Mercenaries
सूडान का खौफनाक हमला! मार गिराया UAE का विमान, एयरस्ट्राइक में 40 भाड़े के सैनिकों की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
Sudan Hindi News: सूडान ने अपने ही देश के दारफूर क्षेत्र में स्थित एक हवाई अड्डे पर एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक विमान तबाह हो गया, जबकि कोलंबिया के 40 भाड़े के...

साकेतिक तस्वीर, सो. एआई
Sudan Airstrike: सूडान की वायुसेना ने देश के ही दारफुर क्षेत्र में स्थित एक एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया, जो फिलहाल विद्रोही अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के कब्जे में था। इस एयरस्ट्राइक में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक सैन्य विमान नष्ट हो गया, जबकि करीब 40 कोलंबियाई भाड़े के सैनिक मारे गए। सूडानी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला एक दिन पहले अंजाम दिया गया था। कार्रवाई में भाड़े के लड़ाकों द्वारा जुटाए गए हथियारों का जखीरा भी पूरी तरह तबाह कर दिया गया।
सूडान की सेना और RSF के बीच अप्रैल 2023 से जारी संघर्ष ने अब तक हजारों लोगों की जान ले ली है। इस हिंसा के चलते 1.4 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। देश के कई हिस्सों में भयंकर खाद्य संकट उत्पन्न हो गया है। संघर्ष के दौरान नरसंहार और यौन हिंसा जैसे गंभीर अपराधों की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन मामलों की जांच इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) द्वारा की जा रही है।
विदेशी दखलअंदाजी के प्रति जवाबी कदम
सूडान ने यह हवाई हमला दारफूर की राजधानी न्याला के एयरपोर्ट पर किया था। इस कार्रवाई को सरकार ने विद्रोहियों के खिलाफ कड़ा संदेश और विदेशी दखलअंदाजी के प्रति जवाबी कदम बताया है। हालांकि, इस पर अब तक अमीरात के विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अमीरात पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुका है कि उसका सूडान के संघर्ष में कोई हस्तक्षेप नहीं है। वहीं, RSF (रैपिड सपोर्ट फोर्स) की ओर से भी इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
सूडान के कई हिस्सों पर बागियों का नियंत्रण
सूडानी विमानों पर पाबंदी
यूएई ने सूडान की एयरस्ट्राइक पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उसने सूडानी विमानों पर पाबंदी लगा दी है। सूडान की विमानन एजेंसी का कहना है कि बुधवार को एक सूडानी विमान को अबूधाबी से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। दरअसल, सूडान और यूएई के रिश्तों में पहले से ही खटास है, क्योंकि खार्तूम सरकार का आरोप है कि यूएई, RSF (रैपिड सपोर्ट फोर्स) को समर्थन दे रहा है।
यह भी पढे़ें:- कहीं ट्रंप की चाल उलटी न पड़ जाए… मोदी के दौरे से भारत-चीन में बनेगा नया गठबंधन!
न्याला शहर पर नियंत्रण स्थापित
वहीं, कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने अपने देश के भाड़े के सैनिकों की मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं। बीते वर्ष आरएसएफ (RSF) ने सूडान के न्याला शहर पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था। सूडानी सरकार का आरोप है कि आरएसएफ ने वहां के नागरिक हवाई अड्डे को एक सैन्य अड्डे में बदल दिया है, जहां से हथियारों की आपूर्ति और सोने की तस्करी की जा रही है। अप्रैल में संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों द्वारा जारी एक रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि की गई थी कि कोलंबियाई भाड़े के सैनिक दारफुर क्षेत्र में मौजूद हैं और उन्हें एक निजी सुरक्षा कंपनी के ज़रिए आरएसएफ की सहायता के लिए भेजा गया था।
Sudan horrific attack uae plane shot down airstrike kills 40 mercenaries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













