-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Columbia University Could Not Stand Up To Trump And Will Make Big Changes In Its Policy
ट्रंप के आगे नहीं टिक पाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी, करेगी पॉलिसी में बड़े बदलाव; जानें पूरा मामला
- Written By: अमन उपाध्याय
कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने ट्रंप प्रशासन के दबाव में मिडल ईस्ट स्टडीज विभाग में बदलाव किए हैं और विरोध प्रदर्शनों के नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत नए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की गई है और छात्रों पर नई पाबंदियां..

कोलंबिया यूनिवर्सिटी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
न्यूयॉर्क: कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसका मिडिल ईस्ट स्टडीज डिपार्टमेंट अब नए पर्यवेक्षण के तहत काम करेगा और छात्र अनुशासन तथा विरोध प्रदर्शनों से जुड़े नियमों में संशोधन किया जाएगा। यह फैसला ट्रंप प्रशासन के दबाव के बाद लिया गया, जिसने यूनिवर्सिटी को चेतावनी दी थी कि यदि ये बदलाव लागू नहीं किए गए तो अरबों डॉलर की सहायता रद्द हो सकती है।
यूनिवर्सिटी की अंतरिम अध्यक्ष कैटरीना आर्मस्ट्रांग के अनुसार, संस्थान यहूदी-विरोध की एक नई परिभाषा अपनाएगा और अपने इजरायल एवं यहूदी अध्ययन संस्थान में अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति कर ‘बौद्धिक विविधता’ को बढ़ावा देगा।
अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए खतरा
कुछ शिक्षकों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले समूहों ने विश्वविद्यालय के इस फैसले की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर यह कदम उठाया है। न्यूयॉर्क सिविल लिबर्टीज यूनियन की कार्यकारी निदेशक, डोना लेबरमैन ने अपने बयान में कहा कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी का यह आत्मसमर्पण पूरे देश में शैक्षणिक स्वतंत्रता और कैंपस में अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
देखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
समंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
माफी नहीं मांगते तो तबाह हो जाते 3 ठिकाने; यूक्रेन पर हमले की तैयारी में था ईरान, अब दी बड़ी चेतावनी
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वित्तीय सहायता में कटौती
इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप प्रशासन ने गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के विश्वविद्यालय के तरीके को लेकर अनुसंधान अनुदान और अन्य वित्तीय सहायता से लगभग $400 मिलियन (करीब 3500 करोड़ रुपये) की कटौती कर दी थी।
सभी सुधारों को लागू करने के लिए तैयार विश्वविद्यालय
शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया में आर्मस्ट्रांग ने संकेत दिया कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित लगभग सभी सुधारों को लागू करने के लिए तैयार है। आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय अब नए सार्वजनिक सुरक्षा कर्मियों की भर्ती करेगा और उन्हें परिसर में गिरफ्तारियां करने का अधिकार प्रदान करेगा। साथ ही, छात्रों को शैक्षणिक भवनों में विरोध प्रदर्शन करने से रोका जाएगा और अनुशासन बनाए रखने की शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा, छात्रों को परिसर में पहचान छिपाने के उद्देश्य से फेस मास्क पहनने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि यह नियम स्वास्थ्य या धार्मिक कारणों से मास्क पहनने वालों पर लागू नहीं होगा।
Columbia university could not stand up to trump and will make big changes in its policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














