-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Steve Jobs Letter To Attending Kumbh Mela Fetched Over Four Crore At Auction
4.32 करोड़ का लेटर…कुंभ पर अपने पत्र में ऐसा क्या लिखा ऐपल फाउंडर स्टीव जॉब्स ने?
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिवंगत एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स द्वारा भारत आने और कुंभ मेले में भाग लेने की इच्छा व्यक्त करते हुए लिखा गया पत्र 500,312.50 डॉलर यानी कि 4.32 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है।

4.32 करोड़ का लेटर...कुंभ पर अपने पत्र में ऐसा क्या लिखा ऐपल फाउंडर स्टीव जॉब्स ने?
नवभारत डेस्क: दिवंगत एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स द्वारा भारत आने और कुंभ मेले में भाग लेने की इच्छा व्यक्त करते हुए लिखा गया पत्र 500,312.50 डॉलर यानी कि 4.32 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल इस वक्त प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में भाग लेने के लिए भारत आई हुई हैं। जॉब्स के 19वें जन्मदिन, 23 फरवरी, 1974 को लिखा गया ये पत्र उनके बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को लिखा था।
इसमें जॉब्स ज़ेन बौद्ध धर्म और कुंभ मेले में भाग लेने की अपनी आकांक्षा जाहिर की थी। जो एक प्रमुख हिंदू तीर्थ और त्योहार है। जॉब्स ने लिखा, “मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूं, जो अप्रैल में शुरू होता है। मैं मार्च में किसी समय जाऊँगा, अभी निश्चित नहीं हूँ।”
और क्या लिखा पत्र में?
इस पत्र में जॉब्स के आध्यात्मिक पक्ष की एक दुर्लभ झलक मिलती है, जो हिंदू धर्म से बहुत प्रभावित है, क्योंकि वो “शांति, स्टीव जॉब्स” कहकर समाप्त करते हैं। उन्होंने ये भी उल्लेख किया है कि “वे कई बार रोए थे।” पत्र के अनुसार, जॉब्स ने उत्तराखंड में नीम करोली बाबा के आश्रम में भी जाने की योजना बनाई थी । हालांकि, नैनीताल पहुंचने पर उनको पता चला कि नीम करोली बाबा का पिछले साल निधन हो गया था। इसके बावजूद, जॉब्स कैंची धाम में आश्रम में रहे और बाबा की शिक्षाओं में सांत्वना पाते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
1 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन, आज ही के दिन हुई थी रिजर्व बैंक और एप्पल कंपनी की स्थापना
iPhone का आधा कटा एप्पल क्यों है? 50 साल पुराना राज आया सामने
अकोला जिला कौशल विकास केंद्र की नई पहल: हर महीने के तीसरे बुधवार को लगेगा रोजगार मेला
24 फरवरी का इतिहास: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म
भारत का अनुभव
भारत में अपने सात महीने के प्रवास के दौरान, उन्होंने खुद को भारतीय संस्कृति में डुबो लिया। घर लौटने पर, उनके माता-पिता उनके बदले हुए रूप के कारण उनको पहचान नहीं पाए। जॉब्स ने कहा कि मेरा सिर मुंडा हुआ था, मैं भारतीय सूती वस्त्र पहने हुए था और मेरी त्वचा धूप से गहरे, चॉकलेटी भूरे-लाल रंग की हो गई थी।
ठीक 51 साल पहले लिखे गए इस पत्र को एक निजी अंतरराष्ट्रीय नीलामी घर बोनहम्स ने 500,312.50 डॉलर (4.32 करोड़ रुपये) में नीलाम किया, जैसा कि इसकी वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पत्नी पहुंची कुंभ मेला
स्टीव जॉब्स का निधन 5 अक्टूबर, 2011 को अग्नाशय के कैंसर की वजह से हुआ। जॉब्स कभी कुंभ मेले में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने भारत के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में शामिल होकर उनकी लंबे समय से की गई इच्छा पूरी की । लॉरेन, जिन्हें उनके गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि ने हिंदू नाम “कमला” दिया था, 40 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचीं और ध्यान, क्रिया योग और प्राणायाम सहित आध्यात्मिक अभ्यासों में भाग ले रही हैं।
Steve jobs letter to attending kumbh mela fetched over four crore at auction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














