-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- After Maha Kumbh Mela Now Adani Group Will Provide Services In Puri Rath Yatra
महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन
- Written By: अपूर्वा नायक
महाकुंभ 2025 के बाद अदाणी ग्रुप ने अब पुरी में आयोजित होने वाली रथ यात्रा में भी योगदान देने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि ये ग्रुप इस रथ यात्रा में भक्तों को फ्री भोजन की सुविधा देने वाला हैं।

अदाणी ग्रुप जगन्नाथ रथ यात्रा में करेगा प्रसाद वितरण (सौ. डिजाइन फोटो )
पुरी : 27 जून को भारत के चार धामों में से एक जगन्नाथ पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकलने वाली है। इस रथ यात्रा में ना सिर्फ बड़ी संख्या में देश के श्रद्धालुओं बल्कि विदेशी भक्तों की भी मौजूदगी रहती हैं। भारत के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अदाणी ने भी इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए एक अनूठी पहल की है।
आपको बता दें कि अदाणी ग्रुप भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन यानी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में सेवा देने का सौभाग्य हासिल करेंगे। इस साल की शुरुआत में ग्रुप ने प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ मेले के दौरान लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था शुरु की थी।
पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली 9 दिवसीय रथ यात्रा में देशभर से लाखों तीर्थयात्री शामिल होते हैं। समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी का मानना है कि ‘सेवा ही साधना है’ और इसी को ध्यान में रखते हुए अदाणी समूह 26 जून से 8 जुलाई तक रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों दोनों का समर्थन करने के लिए व्यापक सेवा शुरू कर रहा हे।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन
MP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
इस पहल के तहत करीब 40 लाख भोजन तथा पेय पदार्थ तीर्थयात्रियों और अधिकारियों को निःशुल्क वितरित जाएंगे। पुरी बीच पर लाइफगार्ड महासंघ के लाइफगार्ड के लिए समर्थन के लिए समुद्र तट की सफाई और आधिकारिक स्वयंसेवकों के लिए निःशुल्क टी-शर्ट; नगरपालिका कर्मचारियों के लिए ‘फ्लोरोसेंट’ सुरक्षा बनियान और अधिकारियों तथा भक्तों को विभिन्न प्रकार की जैकेट, रेनकोट, टोपी और छाते भी दिए जाएंगे। अदाणी समूह, पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के बीच सहयोग से इन सेवाओं को मुहैया कराया जाएगा।
RBI ने बैंकों के लिए जारी की बुलेटिन, कस्टमर्स तक पहुंचाएं रेपो रेट का लाभ
साल के शुरुआत में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित विशाल महाकुंभ 2025 में भी अदाणी ग्रुप के द्वारा सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई थी। महाकुंभ में अदाणी ग्रुप ने सेक्टर 19 में इस्कॉन के साथ मिलकर महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की थी। जहां महाकुंभ में शामिल होने वाले लाखों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया था। इसके अलावा, ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सेवा ही परमात्मा है की मुहिम के अंतर्गत वहां आए भक्तों को गीता सार की 5 लाख प्रतियां और आरती संग्रह का भी फ्री वितरण किया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
After maha kumbh mela now adani group will provide services in puri rath yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














