-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Pandit Dheerendra Shastri Court Notice On Mahakumbh Controversial Statement
देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी
- Written By: सौरभ शर्मा
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा दिए गए देशद्रोही वाले बयान को कोर्ट ने असंवैधानिक और भड़काऊ माना है। कोर्ट ने कथावाचक को 20 मई को पेश होने को कहा है।

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में दिया गया एक बयान अब कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। महाकुंभ में शामिल न होने वालों को ‘देशद्रोही’ कहने वाले उनके बयान पर अब कानूनी कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ चुका है। मध्य प्रदेश के शहडोल की एक अदालत ने इस बयान को भड़काऊ और असंवैधानिक मानते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। कोर्ट ने शास्त्री को 20 मई को पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला अब धार्मिक भावनाओं से निकलकर संवैधानिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की मर्यादा तक जा पहुंचा है।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान दिया गया यह बयान कानूनी विवाद में बदल चुका है। उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति महाकुंभ में नहीं आएगा, उसे देशद्रोही माना जाएगा। इस बयान के बाद एक अधिवक्ता ने इसे संविधान विरोधी और समाज में वैमनस्य फैलाने वाला बताया। जब थाने में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब शहडोल की अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए कथावाचक को नोटिस जारी किया है और 20 मई को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
क्या था पूरा मामला
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने सार्वजनिक मंच से कहा कि महाकुंभ में हर किसी को शामिल होना चाहिए, और जो नहीं आएगा वह देशद्रोही कहलाएगा। इस बयान पर आपत्ति जताते हुए एक स्थानीय अधिवक्ता ने सोहगपुर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल न होने पर किसी को देशद्रोही कहा जा सकता है, खासकर जब कई लोग अपने कर्तव्यों के चलते इसमें शरीक नहीं हो पाते।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
अभिव्यक्ति की मर्यादा पर सवाल
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि अगर सोशल मीडिया की टिप्पणी पर एफआईआर हो सकती है, तो सार्वजनिक रूप से दिए गए ऐसे उत्तेजक बयान पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि डॉक्टर, सैनिक, पुलिस, पत्रकार या कोई भी नागरिक, जो अपने कर्तव्यों में व्यस्त होने के कारण महाकुंभ में उपस्थित नहीं हो सकता, उसे देशद्रोही कहना न केवल अनुचित है, बल्कि यह संवेदनहीनता की भी मिसाल है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी का आदेश वापस लिया गया
संविधान और कर्तव्य की कसौटी पर देशभक्ति
मामले में यह दलील भी दी गई है कि देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन में भागीदारी से नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और संविधान के प्रति निष्ठा से होता है। इस बयान को गैर जिम्मेदाराना और समाज को बांटने वाला बताया गया है, जिस पर अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई होगी। यह मामला सिर्फ एक बयान का नहीं, बल्कि समाज में धार्मिक भावनाओं और संवैधानिक मर्यादाओं के बीच की लड़ाई बन चुका है। अदालत की यह कार्यवाही आने वाले समय में इस बात की दिशा तय कर सकती है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा कहां खत्म होती है और समाजिक जिम्मेदारी कहां से शुरू होती है।
Pandit dheerendra shastri court notice on mahakumbh controversial statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
Jul 11, 2026 | 08:12 PMAlliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Jul 11, 2026 | 08:11 PM100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMयुवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM












