- Hindi News »
- World »
- Russian Scientists Introduce Mrna Cancer Vaccine Ready For Use
अब कैंसर का अंत तय! रशियन वैज्ञानिकों ने पेश की mRNA वैक्सीन, इस्तेमाल के लिए है तैयार
Russia News: रूसी वैज्ञानिकों ने mRNA-आधारित कैंसर वैक्सीन विकसित की है, जो प्री-क्लिनिकल परीक्षणों में सफल रही है और अब क्लिनिकल उपयोग के लिए तैयार है। इसकी जानकारी FMBA प्रमुख ने दी।
- Written By: अक्षय साहू

रशियन वैज्ञानिकों ने बनाई कैंसर वैक्सीन (फोटो- सोशल मीडिया)
Cancer Vaccine Russia: रूस के वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जानकारी के मुताबिक, रूसी वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन्होंने एक प्रभावशाली कैंसर वैक्सीन तैयार कर ली है, जो अब क्लिनिकल उपयोग के लिए तैयार है। यह जानकारी रूस की संघीय मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने दी है।
FMBA की सीईओ वेरोनिका स्क्वोर्तसोवा ने रूसी मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह mRNA-आधारित वैक्सीन प्री-क्लिनिकल जांचों में सफल रही है। स्क्वोर्तसोवा ने कहा बीते तीन सालों में इस टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता का विस्तार से परीक्षण किया गया, जिसमें इसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।
पूरी तरह से सुरक्षित है वैक्सीन
वैक्सीन के बारे में स्क्वोर्तसोवा ने कहा कि यह ट्यूमर के आकार को घटाने और उनके विकास को धीमा करने में सक्षम है। परीक्षणों में 60% से 80% तक की कमी देखी गई, जो एक ध्यान देने उपलब्धि मानी जा रही है। इसके अलावा, यह वैक्सीन बार-बार इस्तेमाल किए जाने पर भी सुरक्षित पाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
जासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
एक और अहम बात यह है कि यह वैक्सीन हर मरीज के व्यक्तिगत RNA प्रोफाइल के आधार पर अनुकूलित की जाएगी, जिससे इसके प्रभाव और भी बेहतर हो सकते हैं। FMBA प्रमुख ने बताया कि इस शोध पर कई वर्षों से काम चल रहा था, और पिछले तीन साल पूरी तरह से प्रीक्लिनिकल अध्ययन को समर्पित रहे। उन्होंने कहा, “हम अब वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।”
कैंसर मरीजों को होगा फायदा
एजेंसी ने इस साल गर्मियों में वैक्सीन की मंजूरी के लिए रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय को आवेदन सौंपा है। इसका पहला संस्करण कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज के लिए विकसित किया गया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बाढ़ में राहत बचाव में जुटी नाव पलटी, 4 बच्चे समेत एक महिला की मौत
इसके साथ ही, ग्लियोब्लास्टोमा (मस्तिष्क कैंसर) और मेलेनोमा (त्वचा कैंसर) के खास प्रकारों के लिए वैक्सीन विकसित करने पर भी तेजी से काम चल रहा है, जो फिलहाल उन्नत चरण में है। माना जा रहा कि अगर इस वैक्सीन को मंजूरी मिलती है, तो यह कैंसर इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता है कि रूस इसे दुनिया के दूसरे देशों के लिए कब उपलब्ध करता है।
Russian scientists introduce mrna cancer vaccine ready for use
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AM3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
May 03, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














