- Hindi News »
- India »
- Shivraj Singh Chouhan Exposes 415 Schemes Named After Nehru Gandhi Family Lok Sabha Debate
‘सनक में हम नहीं, कांग्रेस थी’, शिवराज ने संसद में गिनाई नेहरू-गांधी परिवार के नाम वाली 415 योजनाएं
Lok Sabha News: भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी 'VB-G RAM G' बिल पर लोकसभा में बुधवार और गुरुवार को 14 घंटे बहस हुई। 50 से ज्यादा सांसदों ने इस पर अपनी बात रखी।
- Written By: सौरभ शर्मा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू, इंदिरा और राजीव के नाम वाली 415 योजनाएं गिनाईं (फोटो- सोशल मीडिया)
Shivraj Singh Chouhan Highlights Nehru Gandhi Scheme List: लोकसभा में ‘जी राम जी’ बिल पर बहस के दौरान माहौल तब गरमा गया जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कि सरकार सनक में नाम बदल रही है, शिवराज ने कहा कि सनक मोदी सरकार की नहीं, बल्कि कांग्रेस की थी। उन्होंने सदन में पूरे दस्तावेजों के साथ नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के नाम पर चल रही 415 योजनाओं और संस्थानों की लिस्ट पढ़कर सबको चौंका दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी को भुलाकर सिर्फ अपने परिवार के नेताओं को तवज्जो दी। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि देश में 55 यूनिवर्सिटी राजीव गांधी के नाम पर हैं, जबकि 22 नेहरू और 21 इंदिरा जी के नाम पर। हद तो तब हो गई जब जानवरों के रहने की जगह यानी 15 नेशनल पार्क और 39 बड़े अस्पताल भी इन्हीं तीन नेताओं के नाम पर कर दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि यह किसकी सनक थी।
अवॉर्ड से लेकर हवाई अड्डे तक कब्जा
लिस्ट यही नहीं रुकी, शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 51 अवॉर्ड, 74 सड़कें और इमारतें, और यहां तक कि 5 एयरपोर्ट और बंदरगाह भी नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर हैं। खेल की दुनिया में भी 23 टूर्नामेंट राजीव गांधी के नाम पर हैं, जबकि राज्य सरकारों की 50 से ज्यादा योजनाएं इन्हीं नामों पर चल रही हैं। इस खुलासे के बीच सदन में भारी हंगामा हुआ और विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़ दी। इन सबके बावजूद लोकसभा में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, 2025 पास हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
यह भी पढ़ें: ‘नौकरी करो या जहन्नुम जाओ’, ये इस्लामिक देश नहीं, चेहरा तो दिखाना होगा; हिजाब विवाद पर गिरिराज सिंह
राम का नाम नहीं तो किसका लें?
बहस के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र चंदौलिया ने भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर राम का नाम नहीं रखेंगे तो क्या अल्लाह बोलेंगे? उन्होंने विपक्ष पर गांधी के नाम का मिसयूज करने का आरोप लगाया। वहीं शिवराज ने साफ किया कि नरेगा में गांधी जी का नाम सिर्फ 2009 के चुनाव जीतने के लिए जोड़ा गया था। भारी शोर-शराबे और 14 घंटे की लंबी बहस के बाद आखिरकार विपक्ष के विरोध के बीच यह विधेयक सदन से पारित हो गया।
Shivraj singh chouhan exposes 415 schemes named after nehru gandhi family lok sabha debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












