- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Muscat Speech Oman Visit India Economic Dna Transformation
ओमान में बोले PM Modi: बीते 11 सालों में बदला भारत का DNA, हम एक फैमिली की तरह एकजुट
- Written By: प्रिया सिंह
Modi Oman Visit: ओमान दौरे पर पीएम मोदी ने मस्कट में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में भारत का इकोनॉमी DNA बदला है और भारत-ओमान की दोस्ती अटूट व ऐतिहासिक है।

ओमान दौरे पर पीएम मोदी ने मस्कट में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Oman Strategic Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2025 को ओमान की राजधानी मस्कट में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए एक नया जोश भर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत और ओमान के बीच गहरे और अटूट कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब एक परिवार की तरह एकजुट होकर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को ‘मिनी इंडिया’ करार देते हुए भारत की बदलती आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति का वैश्विक संदेश दिया।
भारत-ओमान की दोस्ती हर मौसम में मजबूत
मस्कट में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समंदर की लहरें और मौसम बदल सकते हैं, लेकिन भारत और ओमान की दोस्ती वक्त के साथ और भी ज्यादा फौलादी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों की नींव अटूट भरोसे पर टिकी है।
कूटनीतिक संबंधों के 70 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि आज जो ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं, उनकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। पीएम मोदी ने ओमान में रह रहे विभिन्न राज्यों के लोगों की ऊर्जा को ‘मिनी इंडिया’ का प्रतिबिंब बताया।
सम्बंधित ख़बरें
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
11 सालों में बदला भारत का इकोनॉमिक DNA
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देश के भीतर हुए बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने अपना इकोनॉमिक DNA बदल दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जटिल कानूनों को सरल बनाया है, जिसका उदाहरण दर्जनों लेबर कोड्स को सिर्फ 4 कोड्स में समाहित करना है।
दुनिया में छाई अनिश्चितता के बीच भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत ने न केवल अपनी काम करने की शैली बदली है, बल्कि इनोवेशन और बिजनेस करने के तरीके को भी आधुनिक और वैश्विक बनाया है।
अनेकता में एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत
समारोह में मौजूद तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और गुजराती भाषियों को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि विविधता ही भारत की असली संस्कृति है। उन्होंने मस्कट के वातावरण को पूरी तरह से ‘ऊर्जावान’ बताया और कहा कि प्रवासी भारतीय ही विदेशों में भारत के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अब दुनिया के हर देश की संस्कृति का सम्मान करते हुए अपनी प्रगति को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत-ओमान की पार्टनरशिप आने वाले समय में दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगी।
यह भी पढ़ें: टैरिफ-टैरिफ चिल्लाते रहे ट्रंप, PM मोदी ने ओमान के साथ कर ली बड़ी डील, अमेरिका को लग सकता है झटका
इनोवेशन और विकास के नए आयाम
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और ओमान के बीच सहयोग को अब अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। उन्होंने व्यापार, तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों पर बल दिया। उनके अनुसार, यह समिट दोनों देशों की प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।
प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता एक परिवार की तरह इकट्ठा हुई है और यही एकजुटता वैश्विक मंच पर भारत को एक विश्वसनीय शक्ति बना रही है। सात साल बाद ओमान पहुंचे पीएम का यह दौरा सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Pm modi muscat speech oman visit india economic dna transformation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM














