-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Afghanistan Pakistan Border Clash Kunar Firing Hindi News 2
अफगान-पाक सीमा पर जंग जैसे हालात! रॉकेट और गोलियों से दहला कुनार बॉर्डर; तनाव चरम पर
- Written By: अमन उपाध्याय
Taliban Pakistan Conflict: डूरंड रेखा पर तनाव एक बार फिर चरम पर है। गुरुवार को कुनार प्रांत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना द्वारा...

अफगान-पाक सीमा पर जंग जैसे हालात, फोटो (सो. एआई डिजाइन)
Afghanistan Pakistan Border Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाएं गुरुवार को एक बार फिर सीमा पर भिड़ गईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झड़प अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में हुई, जहां दोनों ओर से भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि अचानक शुरू हुई फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
अफगानिस्तान की जानी-मानी समाचार एजेंसी खामा प्रेस के मुताबिक, बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के भीतर कुछ रॉकेट दागे थे। इसके बाद तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक पाकिस्तान या अफगानिस्तान दोनों में से किसी भी देश की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर
पिछले दो महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। काबुल की ओर से लगाए गए कड़े सीमा प्रतिबंधों के चलते सीमा पार व्यापार और लोगों की आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है। इसका सीधा असर दोनों देशों के व्यापारियों पर पड़ा है, खासकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हजारों छोटे-बड़े कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
पाकिस्तान को भारी नुकसान
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाक-अफगान ज्वाइंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PAJCCI) के अध्यक्ष जियाउल हक सरहदी और सरहद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजूर इलाही ने एक संयुक्त बयान में बताया है कि अफगानिस्तान के साथ व्यापार बंद होने से पाकिस्तान को अब तक 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है।
इससे पहले 5 दिसंबर को भी पाकिस्तानी और अफगान सेनाओं के बीच सीमा पर भारी गोलीबारी हुई थी। उस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया था। अफगान कार्यवाहक सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि पाकिस्तान ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए जिनका जवाब अफगान सेनाओं ने दिया।
अफगानिस्तान के भीतर कई हवाई हमले
तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने तुर्की और कतर की मध्यस्थता से बातचीत की कोशिश की थी, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। आरोप है कि इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के भीतर कई हवाई हमले किए हैं जिसे तालिबान सरकार ने अपनी संप्रभुता में हस्तक्षेप बताया है।
यह भी पढ़ें:- भारत-अमेरिका व्यापार के लिए 2026 की पहली तिमाही होगी निर्णायक, समझौतों पर टिकी नजरें: रिचर्ड रोसो
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान तालिबान, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह दे रहा है जबकि अफगान सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इस विवाद का असर कुनार, नंगरहार, खोस्त और पक्तिका जैसे सीमावर्ती प्रांतों में साफ तौर पर देखा जा रहा है जहां हाल के महीनों में सबसे ज्यादा झड़पें और गोलीबारी हुई हैं।
Afghanistan pakistan border clash kunar firing hindi news 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMबारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
Jun 20, 2026 | 10:28 PMकानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














