-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Russian Oil Tanker Bella 1 Seized By Us Uk Amid Rising Tensions
हमने किया अमेरिका का फुल सपोर्ट…रूसी ऑयल टैंकर रोके जाने पर ब्रिटेन का बड़ा कुबूलनामा
- Written By: अक्षय साहू
US Russia Tension: उत्तर अटलांटिक में रूसी टैंकर Bella 1 की अमेरिकी जब्ती पर ब्रिटेन का सैन्य समर्थन सामने आया, रूस ने कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन और समुद्री डकैती बताया।

यूके ने स्वीकार की रूसी टैंकर पर कार्रवाई की बात (सोर्स- सोशल मीडिया)
UK on Russian oil Tanker Seized: रूस और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में उत्तर अटलांटिक महासागर में रूसी झंडे वाले तेल टैंकर Bella 1 को जब्त करने की अमेरिकी कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। इस ऑपरेशन में ब्रिटेन ने अमेरिका को पूर्ण सैन्य सहयोग दिया, जिसकी पुष्टि खुद यूके के रक्षा मंत्रालय ने की है।
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सहयोग अमेरिका के आधिकारिक अनुरोध पर और अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर किया गया। मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटिश सशस्त्र बल ने पहले से तय ऑपरेशनल सपोर्ट उपलब्ध कराया। इसमें अमेरिकी सैन्य संसाधनों के लिए बेसिंग सुविधाएं, निगरानी अभियान और लॉजिस्टिक सहायता शामिल थीं। रॉयल नेवी का जहाज RFA Tideforce पूरे ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी बलों को समुद्री समर्थन देता रहा, जबकि रॉयल एयर फोर्स (RAF) ने हवाई निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्रवाई पर रूस ने जताया कड़ा विरोध
अमेरिकी यूरोपीय कमांड के अनुसार, रूसी तेल टैंकर को स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रोका गया। बताया गया है कि यह जहाज लंबे समय से अमेरिकी एजेंसियों की निगरानी में था और वेनेजुएला से जुड़े कथित अवैध गतिविधियों में शामिल था। अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने हफ्तों तक पीछा करने के बाद आखिरकार इस टैंकर को रोकने में सफलता हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
हम उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं… अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की जंग, कतर से कुवैत तक मचा कोहराम
बैंकॉक पब अग्निकांड: बाथरूम की ओर भागे पर नहीं मिला रास्ता, भीषण आग में 27 की मौत; 22 की हालत गंभीर
इस कार्रवाई पर रूस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मॉस्को ने इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का उल्लंघन बताते हुए ‘समुद्री डकैती’ करार दिया। रूस के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि किसी भी देश को दूसरे देश के विधिवत पंजीकृत जहाज पर बल प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। रूसी नेताओं ने इसे अमेरिका की आक्रामक नीति का उदाहरण बताया।
20 लाख बैरल कच्चा तेल जब्त
डेटा एनालिटिक्स फर्मों के अनुसार, जब्त किए गए टैंकर में लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था, जिसका संबंध वेनेजुएला से बताया जा रहा है। व्हाइट हाउस का दावा है कि ये टैंकर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अवैध व्यापार में शामिल थे।
यह भी पढ़ें: कार में बैठी महिला को ICE एजेंट ने मार गोली…हत्या के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, ट्रंप परेशान- VIDEO
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संकेत दिए हैं कि जहाज के क्रू पर अमेरिकी कानून के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर क्रू मेंबर्स को अमेरिका लाया जा सकता है। अमेरिका का कहना है कि इस पूरी कार्रवाई के लिए पहले से संघीय न्यायिक आदेश मौजूद था।
Russian oil tanker bella 1 seized by us uk amid rising tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Jul 13, 2026 | 10:20 AMनवभारत संपादकीय: आपराधिक मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार
Jul 13, 2026 | 10:06 AMकौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
Jul 13, 2026 | 10:04 AMभोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस
Jul 13, 2026 | 10:03 AMविंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
Jul 13, 2026 | 09:52 AMIndian Culture: भारतीय महिलाएं क्यों पहनती हैं नथ, पायल और बिछिया? जानें इन सदियों पुरानी परंपराओं का पीछे छिप
Jul 13, 2026 | 09:47 AMनवभारत विशेष: नकल माफिया का नया नेटवर्क! अब सर्वर हैक से टेलीग्राम तक फैला खेल
Jul 13, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














