- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Political Weapon Changed Nepal Power Know Real Story Of Gen Z Movement
जिस ‘हथियार’ से मोदी करते हैं कांग्रेस पर वार…उसी ने पलट दी नेपाल में सरकार, आंदोलन की असली कहानी
Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में जिस आंदोलन ने मुल्क की सरकार पलट दी है उसमें दो शब्दों ने बड़ी भूमिका निभाई है। ये वही शब्द हैं जिनका इस्तेमाल पीएम मोदी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के लिए करते हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

संदर्भ चित्र (डिजाइन)
Nepal Violence: भारत का पड़ोसी देश नेपाल सुलग उठा है। संसद जल चुकी है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा दे चुके हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि वह देश छोड़कर दुबई निकल गए हैं। इस प्रदर्शन में 20 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं तो सैकड़ों घायल हैं।
इस प्रदर्शन के पीछे की वजह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा प्रतिबंध है। कहा यह भी जा रहा है कि नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि जब सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा था, तो इतने सारे लोग कैसे इकट्ठा हुए?
एक ट्रेंड ने खड़ा कर दिया आंदोलन
नेपाल में सोशल मीडिया बैन करने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल निकला। जिसे ‘नेपो बेबी’ और ‘नेपो किड’ नाम दिया गया है। हालांकि, यह जानना भी ज़रूरी है कि यह ट्रेंड कहां से शुरू हुआ और सोशल मीडिया से सड़कों पर कैसे आया?
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व
विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
टिक-टॉक व रेडिट ने दिया फैलाव
नेपाल में एक अनोखा और मजबूत आंदोलन शुरू हुआ है, जिसने युवाओं को सोशल मीडिया से सड़कों पर ला खड़ा किया है। इसकी शुरुआत ‘नेपो किड’ नाम के एक ऑनलाइन ट्रेंड से हुई, जो अब भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े अभियान में बदल गया है। नेपाल में टिकटॉक और रेडिट पर प्रतिबंध नहीं था और यहीं से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई।
‘नेपो बेबी’ व ‘नेपो किड’ ने किया कांड
जहां टिकटॉक और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर युवाओं ने नेपाल के राजनेताओं और प्रभावशाली लोगों के बच्चों को ‘नेपो किड’ या ‘नेपो बेबी’ कहना शुरू कर दिया। ये दोनों शब्द भाई-भतीजावाद से आए हैं। इस अभियान के जरिए युवा इन बच्चों की विलासितापूर्ण जिंदगी पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि ये सारी सुख-सुविधाएं भ्रष्टाचार से हासिल पैसों से खरीदी गई हैं।
पीएम मोदी का ‘अचूक’ हथियार!
भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्सर विपक्षी राजनैतिक दलों पर भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के आरोप लगाते रहे हैं। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरती है। वहीं, विपक्षी दल भी कई मौकों पर सत्ताधारी दल के नेताओं पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए देखे जाते हैं।
क्यों चला नेपाल में यह अभियान?
इस अभियान में सोशल मीडिया यूज़र्स ने राजनेताओं के बच्चों की महंगी कारों, विदेश में पढ़ाई और आलीशान छुट्टियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। ये तस्वीरें देखकर लोग भड़क गए हैं, क्योंकि ये उनकी अपनी मुश्किलों से बिल्कुल अलग हैं।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन, संसद और सुप्रीम कोर्ट जलकर खाक…नेपाल में बवाल, देखें तबाही के तीन LIVE वीडियो
बताया गया कि आम नेपाली युवा अक्सर नौकरी की तलाश में विदेश जाते हैं और संघर्ष करते हैं, जबकि राजनेताओं के बच्चे बिना किसी मेहनत के ऐशो-आराम की ज़िंदगी जीते हैं। इस तुलना ने लोगों को काफी परेशान किया और इसलिए यह आंदोलन आग की तरह फैल गया।
Pm modi political weapon changed nepal power know real story of gen z movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMमुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 09:46 AMममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
May 06, 2026 | 09:38 AMSambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
May 06, 2026 | 09:35 AMSambhajinagar Link Line: संभाजीनगर में अब नहीं होगी बिजली कटौती; 26 करोड़ का ‘लिंक लाइन’ प्रोजेक्ट जल्द होगा
May 06, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













