सर्दियों में अक्सर शरीर थकान, कमजोरी और रोगों की चपेट में जल्दी आ जाता है। ऐसे में एक सुपरफूड आपके शरीर को इन बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं छुहारे यानी डेट्स की। पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्राई फ्रूट शरीर को अंदर से गर्म, मजबूत और एनर्जेटिक रखता है।