-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Indias Triangular Move In Trincomalee Sri Lanka Uae Included In Strategy
PM Modi: श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारत की त्रिकोणीय चाल, रणनीति में UAE भी शामिल; इस डील ने दिया चीन को चकमा
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Modi और श्रीलंका के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता से हुए इस त्रिपक्षीय समझौते को रणनीति और ऊर्जा सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है। त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बड़ा कदम है।

त्रिंकोमाली में भारत, श्रीलंका व UAE की डील (कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली/कोलंबो: भारत ने श्रीलंका और यूएई के साथ मिलकर त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद हुए इस त्रिपक्षीय समझौते को क्षेत्रीय रणनीति और ऊर्जा सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है जब चीन ने श्रीलंका में भारी निवेश कर अपनी पकड़ मजबूत की है, जिससे भारत की चिंता बढ़ गई थी। अब यह परियोजना न केवल श्रीलंका की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि भारत के लिए रणनीतिक बढ़त भी सुनिश्चित करेगी।
भारत के इस कदम से चीन की मौजूदगी को संतुलित करने की रणनीति साफ झलकती है। त्रिंकोमाली का प्राकृतिक बंदरगाह और इसकी ऊर्जा क्षमताएं इसे हिंद महासागर में भारत के लिए अहम बनाती हैं। श्रीलंका ने हाल ही में चीन की कंपनी सिनोपेक से 3.7 अरब डॉलर का बड़ा निवेश हासिल किया है। इसके बाद भारत की यह पहल चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।
ऊर्जा से लेकर संस्कृति तक गहराया सहयोग
भारत और श्रीलंका के बीच कुल 7 अहम समझौते हुए जिनमें रक्षा, डिजिटाइजेशन, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र शामिल हैं। त्रिंकोमाली में मल्टी-प्रोडक्ट पाइपलाइन और टेम्परेचर कंट्रोल्ड वेयरहाउस जैसी परियोजनाएं प्रमुख हैं। भारत धार्मिक स्थलों पर 5000 सोलर रूपटॉप यूनिट भी लगाएगा और त्रिरुकोनेश्वरम तथा सीता एलिया मंदिरों सहित कई स्थलों के विकास में अनुदान देगा।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यूएई की अहम भूमिका
यूएई इस त्रिपक्षीय योजना में एक प्रमुख ऊर्जा भागीदार के रूप में शामिल है। 2018 में भारत और यूएई ने तीसरे देशों में संयुक्त विकास परियोजनाओं पर काम करने की सहमति दी थी। अब यह योजना उस साझेदारी का व्यावहारिक रूप है, जिसमें सरकारी और निजी एजेंसियां मिलकर परियोजना को साकार करेंगी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने पहले ही श्रीलंका के साथ त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्मों के विकास के लिए समझौता किया हुआ है। इससे भारत नए समझौता ज्ञापन के तहत और अधिक विकास कर सकता है। विदेश सचिव ने बताया कि प्रस्तावित ऊर्जा डील केंद्र श्रीलंका की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने, सस्ती दरों पर ऊर्जा उपलब्ध कराने और ऊर्जा के निर्यातों के माध्यम से देश के लिए राजस्व में योगदान करने के लिए भी डिजाइन करी गई है।
Pm modi indias triangular move in trincomalee sri lanka uae included in strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














