-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Condemns Jerusalem Attack Zero Tolerance On Terrorism
यरूशलम हमले पर छलके मोदी के आंसू! पीड़ितों से जताई संवेदना, नेतन्याहू से बोले- आतंक पर जीरो टॉलरेंस
- Written By: अक्षय साहू
Israel-Hamas War: यरुशलम में हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हुई। पीएम मोदी ने इसे कायराना हमला बताते हुए सख्त निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi on Jerusalem Terror Attack: इजराइल के सबसे पवित्र शहर यरुशलम पर सोमवार को आतंकी हमला हुए। आतंकवादियों ने एक बस में चड़कर अंधाधुन गोलीबारी की इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। इसी बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे इस हमले की नींदा की। उन्हें इसे कायराना हमला बताते हुए आंतकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हमले की निंदा की। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों की जल्द ठीक होने की कामना की। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हमास को आंतिम चेतावनी देने के बाद हुई।
आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है, और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये
साहस और सादगी की मिसाल! राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर PM मोदी से लेकर CM योगी तक… दिग्गजों ने दी बधाई
उन्होंने आगे कहा, “भारत आतंकवाद के हर रूप और उसकी सभी अभिव्यक्तियों का सख्ती से विरोध करता है। आतंकवाद के प्रति हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अटूट और पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
हमला यरुशलम के उत्तरी इलाके में एक प्रमुख चौराहे पर हुआ, जो पूर्वी यरुशलम की यहूदी बस्तियों की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित है। इजरायली मीडिया में जारी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि सुबह के व्यस्त समय में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे। घटनास्थल पर जगह-जगह शीशे बिखरे हुए थे, और कई घायल लोग सड़क और फुटपाथ पर पड़े दिखाई दे रहे थे।
यह भी पढ़ें: नेपाल को चीन बनाने की तैयारी में थे ओली? छात्रों ने बना दिया बांग्लादेश, हिंसा में 16 मरे, कई घायल
नेतन्याहू पर टिकी दुनिया की नजर
उत्तरी यरुशलम में हुआ हमला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में इजरायली सेना ने गाजा में एक ऊंची इमारत को गिरा दिया था। इस कार्रवाई के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने चेतावनी दी थी कि “यह तो सिर्फ शुरुआत है” और आने वाले समय में सैन्य कार्रवाई और अधिक तीव्र होगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकते हैं। उन्होंने पहले भी आतंकी हमलों का उत्तर जवाबी हमले करके दिया है।
Pm modi condemns jerusalem attack zero tolerance on terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
Jun 21, 2026 | 07:30 AMRailway Rules: एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, बिना टिकट यात्रा और हंगामे पर लगेगा भारी जुर्माना
Jun 21, 2026 | 07:29 AMSurya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMविश्व पितृ दिवस विशेष: 123 लावारिस बच्चों के पिता बने पद्मश्री शंकरबाबा पापलकर
Jun 21, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जून LIVE: आज योग दिवस पर कोलकाता से पूरी दुनिया को संदेश देंगे पीएम मोदी
Jun 21, 2026 | 06:50 AMHair Serum: महंगे हेयर सीरम छोड़िए! घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, बाल बनेंगे सिल्की और चमकदार
Jun 21, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














