बलूचिस्तान में 'ऑपरेशन ऑलआउट', अब तक 145 आतंकी ढेर; हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिकों ने भी गंवाई जान

BLA Attacks News: बलूचिस्तान में BLA के भीषण हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना ने 'मिशन क्लीन स्वीप' चलाया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक करीब 145 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
'Operation All-Out' in Balochistan: 145 terrorists killed in 40 hours; 15 Pakistani soldiers also lost their lives in the attack.
बलूचिस्तान में 'ऑपरेशन ऑलआउट', फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Army Balochistan Operation News In Hindi:  पाकिस्तान का दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान इस समय भीषण गृहयुद्ध और सैन्य संघर्ष की चपेट में है। 'बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी' (BLA) द्वारा शनिवार को पूरे प्रांत में किए गए कई हमलों के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर आतंकवाद-विरोधी अभियान शुरू किया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक सुरक्षा बलों ने 145 आतंकवादियों को मार गिराया है और उनके नापाक इरादों को नाकाम करने का दावा किया है।

BLA के हमलों में भारी तबाही

शनिवार को शुरू हुई हिंसा में बलूच विद्रोहियों ने क्वेटा, तटीय शहर ग्वादर, पसनी, मस्तुंग और नुश्की सहित 12 से अधिक स्थानों को निशाना बनाया। इन हमलों में कम से कम 10 पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि कुल मृतकों की संख्या 70 से अधिक बताई जा रही है। ग्वादर और खारान जिलों में विशेष रूप से भीषण संघर्ष हुआ जहां 18 निर्दोष नागरिकों और 15 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई। BLA ने कई राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया ताकि सेना की प्रतिक्रिया में देरी हो सके।

जेल ब्रेक और अपहरण की घटनाएं

विद्रोहियों ने केवल गोलाबारी ही नहीं की बल्कि मस्तुंग में एक थाने पर हमला कर हथियार लूट लिए और वहां से 30 कैदियों को रिहा करवा लिया,। इसके अतिरिक्त, नुश्की में एक स्थानीय अधिकारी के अपहरण की भी खबर है। इस हिंसा के कारण पूरे प्रांत में रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं मोबाइल सेवाएं बाधित हैं और प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

विदेशी साजिश का आरोप

पाकिस्तानी सेना के अनुसार, ये हमले सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थे। खुफिया रिपोर्टों के हवाले से सेना ने दावा किया है कि इन हमलों की योजना और निर्देशन पाकिस्तान के बाहर सक्रिय आतंकवादी समूहों के नेताओं द्वारा किया गया था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री और सेना ने संकल्प दोहराया है कि आतंकवादियों और उन्हें सहायता देने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी क्योंकि उनका उद्देश्य बलूचिस्तान के विकास और स्थानीय लोगों के जीवन में बाधा डालना है।

अस्थिरता की आग में जलता बलूचिस्तान

बलूचिस्तान लंबे समय से गरीबी और हिंसा के कारण अस्थिर रहा है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के विरोध में हाल के दिनों में हमलों में तेजी आई है, जिसमें 14 शहरों में 48 जगहों पर धमाके होने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल सुरक्षा बल पूरे प्रांत में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com