Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PoK आंदोलन से शहबाज की उड़ी नींद, सरकार को भेजना पड़ा दूसरी बार प्रतिनिधिमंडल, अब तक इतने की मौत

PoK Protest: पीओके में लगातार उग्र प्रदर्शनों के बीच शहबाज शरीफ सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए बातचीत का सहारा लिया है। सरकार प्रदर्शनकारियों को शांत कर आंदोलन समाप्त कराने की कोशिश कर रही है...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 04, 2025 | 11:14 AM

PoK आंदोलन से शहबाज की उड़ी नींद, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan News Hindi: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हाल के उग्र प्रदर्शनों ने शहबाज शरीफ सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद मंत्रियों और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फराबाद भेजा। इस दल ने प्रदर्शनकारियों से दूसरा दौर की बातचीत की लेकिन तनाव अभी भी कायम है।

पिछले कुछ दिनों की हिंसा में 12 लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। 29 सितंबर को हड़ताल के बुलावे के बाद PoK में हिंसा भड़क गई थी। अब तक छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी हताहत हो चुके हैं, जबकि लगभग 172 पुलिसकर्मी और 50 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं।

मान ली गई हैं अधिकांश मांगें

पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पहले जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) के नेताओं से बैठक की थी जिसमें व्यापारियों, स्थानीय नेताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री तारिक फजल चौधरी ने बताया कि मुजफ्फराबाद में दूसरे दौर की वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर के लोगों के अधिकारों के पक्ष में हैं। उनकी अधिकांश मांगें मान ली गई हैं, जबकि कुछ के लिए संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता है। बातचीत जारी है और अशांति को खत्म करने के लिए जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला ‘AI दांव’, सीक्रेट मिशन में पहली बार ‘Claude’ का इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम, पटाखे की दुकान में भीषण धमाका; 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

चीन का बड़ा फैसला, ब्रिटेन और कनाडा समेत 79 देशों को वीजा-फ्री एंट्री; जानें 30 दिनों के प्रवास का नया नियम

रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने की आखिरी कोशिश! US की मध्यस्थता में होगा महामंथन, जानें जिनेवा में क्या है प्लान

हिंसा समाधान नहीं

चौधरी ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि किसी भी समस्या का समाधान हिंसा के माध्यम से संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा केवल परिस्थितियों को और जटिल बना सकती है और इससे समाज में अस्थिरता बढ़ती है। चौधरी ने उम्मीद जताई कि गठित एक्शन कमेटी शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का संतुलित और प्रभावी समाधान निकालेगी, ताकि लोगों के बीच विश्वास और सामंजस्य कायम रहे।

यह भी पढ़ें:- UNSC से मिली अनुमति… भारत आ रहे अफगान के विदेश मंत्री मुत्ताकी, इन मुद्दों के लेकर होगी चर्चा

मानवाधिकार आयोग की चिंता

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने PoK में जारी हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आयोग ने कहा कि नागरिकों और सुरक्षा बलों की मौत, अत्यधिक बल का प्रयोग और संचार व्यवधान चिंताजनक हैं। आयोग ने कहा कि संवाद जरूरी है, लेकिन अगर क्षेत्र के लोगों को राजनीतिक रूप से लगातार वंचित रखा जाता है, तो यह संवाद प्रभावी नहीं हो सकता। शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार बनाए रखना चाहिए और शिकायतों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।

Pakistan government talks pok protests many dead hundreds injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 11:14 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • PoK
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.