गॉब्लिन शार्क से लेकर सांप के आकार वाला केंचुआ, विश्व पशु दिवस पर जानें अजीबो-गरीब जीव के बारे में
World Strange Creatures: विश्व पशु दिवस मनाने का मूल उद्देश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और इंसान से उनके संबंधो को मजबूत करना है। दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु मिलते है जो अजीबो-गरीब है।
- Written By: दीपिका पाल
आज हर साल की तरह दुनियाभर में विश्व पशु दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन दुनिया भर में पशु कल्याण मानकों में सुधार करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस के मौके पर विलुप्त प्राणियों के संरक्षण की बात की जानी जरूरी है। आज हम आपको इस खास दिन पर कुछ खास तरह के जीवों के बारे में जानकारी दे रहे है जिनके बारे में कम लोग ही जानते है...
गॉब्लिन शार्क: दुनियाभर में इस शार्क मछली की यह दुर्लभ प्रजाति मिलती है जो दिखने में भूतिया लगती है। इस शार्क की बनावट की बात करें तो, जबड़ा, आंखों और चेहरे से लेकर सबकुछ इस शार्क का अलग लगता है। इस जीवों की विलुप्तता बढ़ने लगी है।
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Cleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
पिंक फेयरी आर्माडिलो: विश्व पशु दिवस पर अजीबो-गरीब जीवों की श्रेणी में हम इस जीव की बात कर रहे है। इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे चूहे के ऊपर कोई खोल रख दिया हो। इसे जमीन में खुदाई के लिए जाना जाता है। यह जीव अपने लिए इतनी तेज खुदाई करता है मानो पानी पर तैर रहा हो।
सॉफ्ट शेल कछुआ: इन अजीबो-गरीब जीवों की श्रेणी में मुलायम त्वचा वाले कछुआ का नाम सुनने के लिए मिलता है। गंगा नदी में कुछ ऐसे कछुए पाए जाते हैं, जिनका खोल बहुत ही मुलायम होता है। यह सामान्य कछुए से बिल्कुल अलग होते है।
नेकेड मोल रैट: यह भी दुनिया में मौजूद एक खास प्रकार का चूहा है। इस चूहे के शरीर पर सामान्य चूहों की तरह बाल नहीं होते है बल्कि इसकी चमड़ी झुर्रीदार होती होती है. यह पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है।
केंचुआ: आपने अक्सर बारिश में छोटे केंचुए देखें होगें लेकिन सांप या अजगर के आकार का भी केंचुआ मिलता है। दरअसल Australia के South Gippsland में विक्टोरिया इलाके की Bass River Valley में दुनिया के सबसे लंबे और मोटे केंचुए मिलते हैं। इसके आकार की बात करें तो, यह 12 फुट तक लंबाई तक के हो सकते है।
