BIG BREAKING: पाकिस्तान में बड़ा हमला, मारे गए 90 जवान! BLA ने ब्लास्ट कर 8 बसों को उड़ाया

Attack on Pakistani Army Convoy: बलूचिस्तान के नोशिकी में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला हुआ है। यहां पहले कई सिलसिलेवार धमाके हुए और फिर फायरिंग की गई। इस हमले के बाद अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
पाकिस्तान में बड़ा हमला, मारे गए 90 जवान! BLA ने ब्लास्ट कर 8 बसों को उड़ाया
पाकिस्तान में बड़ा हमला, मारे गए 90 जवान! BLA ने ब्लास्ट कर 8 बसों को उड़ाया
Published on: 
Updated on: 

Attack on Pakistani Army Convoy: जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के हाईजैक के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। इस बीच, रविवार (16 मार्च) को बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला किया गया। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि इसमें 90 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए हैं।

द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, नोशिकी में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरसीडी हाईवे पर सेना के काफिले पर हमला किया गया। यहां कई धमाके हुए और फिर भारी गोलीबारी हुई। इस हमले के बाद कई एंबुलेंस और सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर जाते दिखे, वहीं अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

पाकिस्तानी सेना के 8 वाहनों को निशाना बनाया गया: बीएलए

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा, 'बीएलए की फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड ने कुछ घंटे पहले नोशिकी में आरसीडी हाईवे पर रसखान मिल के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया। इस काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक पूरी तरह से नष्ट हो गई।'

हमने पाकिस्तानी सेना के 90 सैनिकों को मार गिराया: बीएलए

बीएलए ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 90 सैनिक मारे गए। संगठन ने कहा कि हमले के तुरंत बाद बीएलए के फतह दस्ते ने आगे बढ़कर एक बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सभी सैनिकों पर हमला कर उन्हें मार डाला। बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था बीएलए ने 12 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था।

इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। संगठन ने पाकिस्तान सरकार से बलूच नेताओं को रिहा करने और पाकिस्तानी अधिकारियों को बलूचिस्तान से हटाने की मांग की थी। इसके लिए बीएलए ने शाहबाज सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने बंधकों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया और करीब 30 घंटे बाद दावा किया कि उसने सभी बंधकों को रिहा कर दिया है और इसमें शामिल 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है।