- Hindi News »
- World »
- Pakistan Again Exposed In Us Report Terrorist Groups Targeting India Still Working From Pakistani Soil
अमेरिकी की रिपोर्ट में फिर पाकिस्तान हुआ बेनकाब, भारत को निशाना बना रहे आतंकवादी समूहों का पाकिस्तानी सरजमीं से काम अब भी जारी
- Written By: आसिफ सईद

Representative Picture
वाशिंगटन: भारत (India) को निशाना बना रहे आतंकवादी समूहों (Terror Groups) ने पाकिस्तानी सरजमीं (Pakistani Soil) से अपनी गतिविधियों को अंजाम देना जारी रखा है। पाकिस्तान (Pakistan) ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Muhammad) संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा घोषित आतंकवादी मसूद अजहर (Masood Azhar) तथा 2008 मुंबई हमले (26/11 Mumbai Terror Attacks) के ‘‘प्रोजेक्ट मैनेजर” साजिद मीर (Sajid Mir) समेत अन्य आतंकवादियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की है।
अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा आतंकवाद पर जारी एक नयी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को आतंकवाद पर जारी देश की रिपोर्ट 2020 में कहा कि क्षेत्रीय रूप से आतंकवादी समूह पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘अफगान तालिबान और उससे जुड़े हक्कानी नेटवर्क समेत अफगानिस्तान को निशाना बना रहे समूहों के साथ ही भारत को निशाना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा और उससे जुड़े संगठन तथा जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) समेत अन्य आतंकवादी समूहों ने पाकिस्तानी सरजमीं से अपना काम जारी रखा है।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने जेईएम संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी अजहर और 2008 मुंबई हमले के ‘‘प्रोजेक्ट मैनेजर” मीर जैसे अन्य वांछित आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसा माना जाता है कि अजहर और मीर दोनों पाकिस्तान में निर्बाध घूम रहे हैं। इसमें कहा गया है कि फरवरी और फिर नवंबर में लाहौर की एक आतंकवादी रोधी अदालत ने लैश्कर-ए-तैयबा संस्थापक हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्त पोषण के कई आरोपों में दोषी ठहराया और उसे साढ़े पांच साल के कारावास की सजा सुनाई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की कार्य योजना को पूरा करने की दिशा में 2020 में अतिरिक्त प्रगति की लेकिन कार्य योजना के सभी कामों को पूरा नहीं किया और वह एफटीएफ की ‘‘ग्रे सूची” में बना हुआ है।
Pakistan again exposed in us report terrorist groups targeting india still working from pakistani soil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: बच्ची को कार में ही भूले परिजन, 3 घंटे तक फंसी रही हाजरा, दम घुटने से हो गई मौत
May 19, 2026 | 08:24 AM5 महीने का इंतजार खत्म! नागपुर यूनिवर्सिटी को मिला नया प्र-उपकुलपति, अखिलेश पेशवे के नाम पर मुहर
May 19, 2026 | 08:18 AMदो धड़ों में बंटी अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पार्थ पवार के बढ़ते दखल से तटकरे-पटेल नाराज
May 19, 2026 | 08:10 AMट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
May 19, 2026 | 08:02 AMDelhi Taxi Strike: 15 साल से नहीं बढ़ा किराया! भड़के टैक्सी चालक, दिल्ली में 21 से 23 मई तक हड़ताल का ऐलान
May 19, 2026 | 07:56 AMमेडिकल स्टोर हड़ताल के बीच अलर्ट पर मुंबई प्रशासन, जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश
May 19, 2026 | 07:55 AMचंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद चुनाव 18 जून को; जिला परिषदों में चुनाव न होने से घटे कुल मतदाता
May 19, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














