मैदान छोड़कर भागे पाकिस्तानी सैनिक (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Army Fled Battlefield: पाकिस्तानी आर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बलूचिस्तान प्रांत में हाल ही में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा। पाकिस्तानी सैनिकों का डर से भागने वाले वीडियो बलूच नेता मीर यार बलोच ने शेयर किया है।
मीर यार बलोच ने वीडियो शेयर करने साथ ही लिखा कि, पाकिस्तान की सेना अपनी चौकियों को छोड़कर बलूचिस्तान से भाग रही है। कैसे बलूच स्वतंत्रता सेनानी कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को पीछे धकेल रहे हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान के नेतृत्व पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हाल ही में फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजे गए सेना प्रमुख असीम मुनीर की प्रतिष्ठा को इस वीडियो ने झटका दिया है।
झड़पों के बाद पाकिस्तान सरकार ने पूरे बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवाएं एक महीने के लिए निलंबित कर दी हैं। मीर यार बलोच ने आरोप लगाया है कि सरकार सच्चाई को छिपाने और जनता की आवाज दबाने के लिए पूरे क्षेत्र में इंटरनेट बंदी का सहारा ले रही है।
Pakistan’s cowardly army running away and leaving their posts in #Balochistan. Cheers 🥂 💪🏻✌🏻 See how the Balochistan’s freedom fighters are pushing the occupational forces of Pakistan in the battlefield that the enemy shut down the internet across #RepublicOfBalochistan for… pic.twitter.com/4jHRk68STM — Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) August 7, 2025
बलोच ने हाल ही में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हुई ऑयल डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान जिस तेल भंडार को अपना बता रहा है, वह वास्तव में बलूचिस्तान की संपत्ति है, और इस पर उनका कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रशासनिक टीम को पाकिस्तान की सेना विशेष रूप से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर द्वारा ‘पूरी तरह गुमराह’ किया गया है। इसके साथ ही मीर यार बलोच ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को पनाह देने का आरोप लगाते हुए उसकी सैन्य नेतृत्व की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर की दगाबाजी, ईरान में तख्तापलट के लिए दे रहा मोसाद का साथ, खुलासे से हड़कंप
बलोच नेता ने चेताया कि पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ISI, जिन्हें उन्होंने ‘आतंकी संगठनों का संरक्षक’ कहा, बलूचिस्तान की खनिज संपदा का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकता है।