स्टील की थाली खुद के लिए, बच्चियों के लिए डिस्पोजेबल प्लेट, वरुण धवन के कन्या पूजन पर उठे सवाल

Varun Dhawan Controversy: वरुण धवन ने महाअष्टमी के मौके पर आठ बच्चियों के साथ फर्श पर बैठे नजर आए। बच्चों को डिस्पोजेबल प्लेटों में प्रसाद परोसा गया, जबकि वरुण खुद स्टील की थाली में भोजन कर रहे थे।
स्टील की थाली खुद के लिए, बच्चियों के लिए डिस्पोजेबल प्लेट, वरुण धवन के कन्या पूजन पर उठे सवाल
वरुण धवन के कन्या पूजन पर उठे सवाल
Updated on

Varun Dhawan on Kanya Pujan: देशभर में मंगलवार को महाअष्टमी के मौके पर हर घर में माता दुर्गा की आराधना और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पावन पर्व में पीछे नहीं रहे। इसी बीच वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर अपने कन्या पूजन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बार वरुण की पोस्ट पर शुभकामनाओं से ज्यादा चर्चा उनके बर्तनों को लेकर हो रही है।

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में वह आठ छोटी-छोटी बच्चियों के साथ फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं। सभी बच्चियां स्कूल ड्रेस में दिख रही हैं और उनके सामने पूड़ी, सब्जी, हलवा और खीर परोसा गया है। वहीं दूसरी तस्वीर में वरुण ने माता को भोग लगाने वाली थाली शेयर की, जिसमें पूजा का प्रसाद सजा हुआ था। कैप्शन में वरुण ने लिखा कि दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।

फैंस को पसंद नहीं आया तरीका

जहां कुछ यूजर्स वरुण की पोस्ट पर मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे हैं, वहीं कई लोगों ने उनके कन्या पूजन करने के तरीके पर सवाल उठाए। दरअसल, वरुण खुद स्टील की थाली में खाना खाते नजर आए, जबकि बच्चियों को डिस्पोजेबल और प्लास्टिक जैसी दिखने वाली थालियों में प्रसाद परोसा गया। इस पर एक यूजर ने लिखा कि सर, अपने लिए स्टील की थाली और बच्चियों के लिए प्लास्टिक की प्लेट? यह गलत है।

चटके हुए बर्तन पर भी मजे लिए

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि बच्चों को पेपर वाली थाली क्यों? कन्या पूजन का असली भाव समानता में है। वरुण की तस्वीरों में फैंस ने एक और मजेदार डिटेल पकड़ ली। उन्होंने नोटिस किया कि एक्टर जिस थाली का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह हल्की सी चटकी हुई है। इस पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि तो आपके घर में भी हमारे घर की तरह चटके हुए बर्तन इस्तेमाल होते हैं? इस कमेंट पर कई लोगों ने हंसते हुए इमोजी शेयर किए।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त वरुण

बात करें वरुण धवन के वर्कफ्रंट की तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

Navbharat Live
navbharatlive.com