- Hindi News »
- World »
- Now The End Of Hamas Is Certain Netanyahu Took This Big Decision Regarding The Israeli Army
अब हमास का खात्मा तय! नेतन्याहू ने इजरायली सेना को लेकर ले लिया ये बड़ा फैसला
- Written By: अक्षय साहू
बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने अपने नागरिकों के लिए 2 साल की अनिवार्य सैन्य सेवा की समय सीमा को बढ़ाकर तीन साल करने का फैसला किया है। सरकार ने ये फैसला सैनिकों की बढ़ती कमी के चलते किया है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
यरुशलम: इजरायल हमास से गाजा में पिछले 18 महीने से जंग लड़ रहा है। लेकिन अभी तक इजराइली सेना अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई है। इजरायली सेना अभी तक हमास से न तो अपने बंधकों को रिहा करा पाई और न ही हमास का पूरी तरह से खात्मा ही कर पाई है।
इसी बीच खबर आई है कि इजरायल रक्षा बल (IDF) हमास के खिलाफ बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और सैनिकों कमी से जूझ रहा है। इसके चलते इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए अनिवार्य सैन्य सेवा की समय सीमा का विस्तार करने का फैसला लिया है।
दो साल की सैन्य सेवा अनिवार्य
इजरायल के संविधान के अनुसार, हर इजरायल में रहने वाले हर नागरिक को सेना में दो साल से ज्यादा समय के लिए अनिवार्य रूप से शामिल होना पड़ता है। इजरायली सेना ने इस समय सीमा को चार महीने और बढ़ाकर तीन साल कर दिया है। इसके अलावा IDF ने अपने सैनिकों की छुट्टियों को भी निलंबित करने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
7 अक्टूबर का हिसाब पूरा! इजरायल ने हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को किया ढेर, IDF को मिली बड़ी कामयाबी
Gaza Local Elections: गाजा के दीर अल-बलाह में 20 वर्षों के बाद ऐतिहासिक निकाय चुनाव मतदान हुआ संपन्न
🇮🇱 The Israeli army announced it will extend compulsory military service by four months, classifying the additional period as reserve duty to ensure soldiers serve a full three years before discharge. The military will also cancel pre-release leave for soldiers. The decision… pic.twitter.com/KOGHjkhH1D — dana (@dana916) April 27, 2025
इजरायली सेना ने सैन्य सेवा की समय सीमा को बढ़ाने के अपने फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में सेना ने लिखा, ‘इजरायली सेना ने घोषणा की है कि वह अनिवार्य सैन्य सेवा को चार महीने तक बढ़ाएगी, अतिरिक्त अवधि को रिजर्व ड्यूटी के रूप में वर्गीकृत करेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सैनिकों को छुट्टी मिलने से पहले पूरे तीन साल की सेवा मिले।’
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सेना सैनिकों के लिए प्री-रिलीज़ अवकाश भी रद्द करेगी। यह निर्णय महीनों तक चली भीषण लड़ाई और बढ़ती हताहतों के बाद लिया गया है, जिसने सैनिकों की संख्या को कम कर दिया।’
हमास है कारण
IDF ने ये फैसला गाजा में चल रहे आतंकी संगठन हमास के साथ लंबे युद्ध के कारण लिया। इजरायल सेना हमास के खिलाफ कई चुनौतियों का सामना कर रही है। इस फैसले के पीछे IDF का मकसद रिजर्व बलों पर दबाव कम करना है, जिसमें से कुछ को लंबे समय तक सेवा करने के लिए बुलाया गया है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इजरायल सरकार ने इससे पहले भी संसद में अनिवार्य सैन्य सेवा को मौजूदा दो साल और आठ महीने से बढ़ाकर तीन साल करने के लिए एक कानून पारित करने का प्रयास किया था। लेकिन तब इस विधेयक को गठबंधन के अति-रूढ़िवादी सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
Now the end of hamas is certain netanyahu took this big decision regarding the israeli army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














