- Hindi News »
- World »
- Mike Huckabee Claims Israel Rights Middle East Oic Saudi Muslim Countries React
पूरे मिडिल ईस्ट पर इजरायल का कब्जा…अमेरिकी राजदूत के बयान पर भड़के मुस्लिम देश, दे दी चेतावनी
Us Envoy Controversial Statement: माइक हकाबी ने इजरायल के अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि इजरायल को मिडिल ईस्ट के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा करने का अधिकार है, बाइबिल के हवाले से।
- Written By: अक्षय साहू

इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Ambassador Mike Huckabee Controversial Statement: इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी की हालिया टिप्पणी ने मिडिल ईस्ट में एक बड़ी हलचल मचा दी है। हकाबी ने एक इंटरव्यू में कहा कि इजरायल को मिडिल ईस्ट के अधिकांश हिस्सों पर हक है और अगर इजरायल इन क्षेत्रों पर कब्जा कर ले, तो भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हकाबी के बयान पर मिस्र समेत कई मुस्लिम देशों ने आपत्ति जताई है।
माइक हकाबी ने यह बयान अमेरिकी दक्षिणपंथी कमेंटेटर टकर कार्लसन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आया, जिसमें हकाबी ने बाइबल का हवाला देते हुए कहा कि इजरायल को इस पूरे क्षेत्र पर कब्जा करने का अधिकार है।
बयान पर मुस्लिम देशों की तीखी प्रतिक्रिया
इंटरव्यू में कार्लसन ने बाइबिल के पुराने नियम की किताब “जेनेसिस” का उल्लेख किया, जिसमें ईश्वर ने अब्राहम और उनके वंशजों को नील नदी (मिस्र) से लेकर फरात नदी (सीरिया और इराक) तक की भूमि देने का वादा किया था। इस पर हकाबी ने कहा, “अगर इजरायल इस पूरे क्षेत्र पर कब्जा कर ले, तो भी ठीक है। हालांकि, इजरायल का उद्देश्य अपने कानूनी क्षेत्र का विस्तार करना है, जहां उसकी सुरक्षा और अधिकार हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 650B$ स्वाहा और हजारों मौतों के बाद हुई डील, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध ने आपकी जेब पर कैसे डाला डाका
ईरान के साथ सीजफायर के बाद DC में बढ़ी हलचल, व्हाइट हाउस घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी
इस्लामाबाद बनेगा शांति का गवाह! 10 अप्रैल को आमने-सामने होंगे अमेरिका और ईरान, क्या टल जाएगा महायुद्ध?
होर्मुज पर कब्जे से लेकर मुआवजे तक…क्या है Iran की वो 10 शर्तें जिनके सामने झुके ट्रंप! कब तक रहेगी शांति?
हकाबी के इस बयान पर मुस्लिम देशों से कड़ी प्रतिक्रियाएं आई हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसे कट्टरपंथी बयानबाजी बताया और अमेरिकी विदेश मंत्रालय से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा। मिस्र ने इस बयान को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया और कहा कि इजरायल का फिलिस्तीनी और अरब क्षेत्रों पर कोई हक नहीं है। जॉर्डन ने इसे राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए क्षेत्रीय संप्रभुता पर हमला कहा। इसके साथ ही, ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने भी हकाबी के बयान को अस्वीकार्य बताया।
यह भी पढ़ें: ट्रंप को खामेनेई की खुली चेतावनी… ईरानी हथियारों से समंदर में डूबेंगे अमेरिकी युद्धपोत
कौन है माइक हकाबी?
माइक हकाबी रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं और अर्कांसस के पूर्व गवर्नर रहे हैं, लंबे समय से इजरायल के कट्टर समर्थक रहे हैं। वह फिलिस्तीन के लिए दो-देश समाधान के खिलाफ हैं। उनका यह बयान इजरायल के दक्षिणपंथी नेताओं के विचारों से मेल खाता है, जो “ग्रेटर इजरायल” बनाने का समर्थन करते हैं। यह टिप्पणी मिडिल ईस्ट के राजनीतिक परिदृश्य में एक नई बहस को जन्म देती है, जो भविष्य में और भी अधिक तनाव पैदा कर सकती है।
Mike huckabee claims israel rights middle east oic saudi muslim countries react
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद मां परवीन खान का निधन, बचपन में ही पिता ने छोड़ा था साथ
Apr 08, 2026 | 11:41 AMनासिक जल संकट पर छात्रों का गुस्सा, शटडाउन अव्यवस्था पर बवाल; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
Apr 08, 2026 | 11:37 AMप्राइवेट बसों को भूल जाइए! यवतमाल ST ने उतारा अतिरिक्त बसों का बेड़ा, सुरक्षित सफर के साथ मिलेगा बीमा कवर
Apr 08, 2026 | 11:33 AM‘जेलर 2’ में नहीं दिखेगा शाहरुख खान का कैमियो, ‘किंग’ पर फोकस के चलते ठुकराया बड़ा ऑफर
Apr 08, 2026 | 11:31 AMबाइक का माइलेज गिर रहा है? कहीं ये छोटी गलती तो नहीं पड़ रही भारी
Apr 08, 2026 | 11:28 AMशैक्षणिक अव्यवस्था पर बवाल, नासिक में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति के इस्तीफे की मांग तेज
Apr 08, 2026 | 11:26 AMExplainer: 650B$ स्वाहा और हजारों मौतों के बाद हुई डील, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध ने आपकी जेब पर कैसे डाला डाका
Apr 08, 2026 | 11:22 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













