IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है। ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
ICC रैकिंग में ईशान किशन का बड़ा धमाका, कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा को छोड़ा, इस नंबर पर बनाई जगह
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ishan Kishan Record: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ईशान ने तेज शुरुआत दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रन ठोक दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 20 गेंदों में पूरी की, जिससे वह एक बड़े रिकॉर्ड के हकदार बन गए।

टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

ईशान किशन अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ओर से अर्धशतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने इस टूर्नामेंट में 50 रन का आंकड़ा नहीं छुआ था। इससे पहले सर्वाधिक निजी स्कोर का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने 45 रन बनाए थे। ईशान ने 64 रन की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी भी लगाई।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक रनों की पारी

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी

  • युवराज सिंह - 12 गेंद (बनाम इंग्लैंड, साल 2007)
  • केएल राहुल - 18 गेंद (बनाम स्कॉटलैंड, साल 2021)
  • रोहित शर्मा - 19 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2024)
  • युवराज सिंह - 20 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2007)
  • ईशान किशन - 20 गेंद (बनाम नामीबिया, साल 2026)

रोहित और राहुल के खास क्लब में एंट्री

ईशान किशन ने अपनी फिफ्टी पावरप्ले के भीतर ही पूरी कर ली थी। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के अंदर अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा और केएल राहुल कर चुके हैं। ईशान की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के एक खास क्लब में जगह दिला दी है।

टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में फिफ्टी पूरी करने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 51 रन (21 गेंद, बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2024)
  • केएल राहुल - 50 रन (19 गेंद, बनाम स्कॉटलैंड, साल 2021)
  • ईशान किशन - 50 रन (20 गेंद बनाम नामीबिया, साल 2026)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com