-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us Armenia Nuclear Deal 123 Agreement Jd Vance Visit Russia Iran Bypass
अमेरिका और आर्मेनिया के बीच ‘123 न्यूक्लियर डील’, क्या अब रूस-ईरान का खेल होगा खत्म?
- Written By: अमन उपाध्याय
US Armenia Nuclear Deal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आर्मेनिया के साथ '123 एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परमाणु डील से अब आर्मेनिया की रूस-ईरान पर निर्भरता कम होगी।

जेडी वेंस और आर्मेनिया के पीएम निकोल पशिनयान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Armenia 123 Agreement: दक्षिण काकेशस क्षेत्र में भू-राजनीतिक समीकरण बड़ी तेजी से बदल रहे हैं। एक ऐतिहासिक पहल के तहत अमेरिका और ईरान के पड़ोसी देश आर्मेनिया के बीच सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में एक बेहद अहम समझौता हुआ है।
सोमवार को आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस डील पर हस्ताक्षर किए। खास बात यह है कि किसी भी अमेरिकी उपराष्ट्रपति की यह पहला आर्मेनिया दौरा है जो इस क्षेत्र में अमेरिका की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।
क्या है ‘123 एग्रीमेंट’ और यह क्यों है खास?
इस रणनीतिक समझौते को ‘123 एग्रीमेंट’ के नाम से जाना जाता है। यह एक कानूनी ढांचा है जो अमेरिका को किसी दूसरे देश को परमाणु तकनीक, संवेदनशील उपकरण और परमाणु ईंधन निर्यात करने की अनुमति देता है। इस डील के जरिए अमेरिका शुरुआत में आर्मेनिया को करीब 5 अरब डॉलर की परमाणु तकनीक और उपकरण मुहैया कराएगा। आने वाले वर्षों में ईंधन की आपूर्ति और रखरखाव से संबंधित लगभग 4 अरब डॉलर के अतिरिक्त समझौतों की भी उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
रूस और ईरान पर निर्भरता कम करने की रणनीति
आर्मेनिया दशकों से अपनी ऊर्जा जरूरतों और सुरक्षा के लिए रूस और ईरान पर निर्भर रहा है। आर्मेनिया में वर्तमान में केवल एक परमाणु संयंत्र, मेत्सामोर कार्यरत है जिसे सोवियत संघ के समय रूस की मदद से बनाया गया था। यह प्लांट अब काफी पुराना हो चुका है।
आर्मेनिया अब एक नया परमाणु रिएक्टर बनाना चाहता है और इसके लिए वह रूस, चीन, फ्रांस और दक्षिण कोरिया के प्रस्तावों के साथ-साथ अमेरिका की ओर भी देख रहा है। इस नए ‘123 एग्रीमेंट’ से अमेरिकी कंपनियों के लिए आर्मेनिया में परमाणु रिएक्टर बनाने की राह आसान हो गई है और इससे रूस का एकाधिकार खत्म हो सकता है।
रूस और ईरान को बाईपास करने का प्लान
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस दौरे का एक और महत्वपूर्ण पहलू ‘ट्रंप रूट फॉर इंटरनेशनल पीस एंड प्रॉस्पेरिटी’ (TRIPP) योजना है। यह 43 किलोमीटर लंबा एक रणनीतिक कॉरिडोर है जो दक्षिणी आर्मेनिया से होकर गुजरेगा। यह कॉरिडोर न केवल अजरबैजान को उसके नखचिवान क्षेत्र और तुर्की से जोड़ेगा, बल्कि एशिया और यूरोप के बीच व्यापार के लिए रूस और ईरान को पूरी तरह बाईपास कर देगा।
यह भी पढ़ें:- ईरान-अमेरिका तनाव: ‘जंग से भी नहीं गिरेगी तेहरान की सत्ता’, तुर्की ने अमेरिका को क्यों दी बड़ी चेतावनी?
वेंस ने इसे दोनों देशों के लिए समृद्धि और शांति का मार्ग बताया है। आर्मेनिया के प्रधानमंत्री ने इस समझौते को दोनों देशों के संबंधों में एक ‘नया अध्याय’ करार दिया है जबकि अमेरिका इसे ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देने वाला कदम मान रहा है।
Us armenia nuclear deal 123 agreement jd vance visit russia iran bypass
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
Jul 02, 2026 | 09:30 AMMonsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
Jul 02, 2026 | 09:28 AMShare Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
Jul 02, 2026 | 09:27 AM2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













