- Hindi News »
- World »
- Nikhil Gupta Guilty Plea Pannu Murder Conspiracy Us Prison Sentencing Updates
पन्नू हत्या की साजिश: निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूला, अमेरिकी कोर्ट 29 मई को सुनाएगी 40 साल तक की सजा
Pannu Murder Case: न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में निखिल गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब उन्हें 29 मई को 40 साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
- Written By: प्रिया सिंह

पन्नू हत्या की साजिश का निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूला (सोर्स-सोशल मीडिया)
Nikhil Gupta Found Guilty In Pannu Murder Case: सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में एक बहुत बड़ा और नया मोड़ आया है। निखिल गुप्ता ने मर्डर की साजिश में जुनाः कबूल कर लिया है इसके बाद आगे की जांच चल रही है। फेडरल क्राइम के लिए निखिल गुप्ता को सजा 29 मई को न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट में कोर्ट में सुनाई जाएगी।
गुनाह की स्वीकारोक्ति
निखिल गुप्ता ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उन्होंने 2023 में पन्नू की हत्या करवाने के लिए हामी भरी थी। उन्होंने माना कि इस काम के लिए उन्होंने एक व्यक्ति को 15,000 डॉलर नकद एडवांस के तौर पर दिए थे। उन्हें पता था कि निशाना बनाया जाने वाला व्यक्ति न्यूयॉर्क में है और भुगतान मैनहट्टन में किया गया था।
सजा का कानूनी गणित
अमेरिकी कानून के अनुसार निखिल गुप्ता को भाड़े पर हत्या की साजिश के लिए 10-10 साल की सजा हो सकती है। मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के लिए उन्हें अलग से 20 साल तक की कठोर जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह निखिल गुप्ता को कानूनी तौर पर अधिकतम 40 साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने कर लिया परमाणु परीक्षण! तनाव के बीच आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, तो अमेरिका की धड़कनें हुईं तेज
भारत-इजरायल की दोस्ती खत्म! PM मोदी के दौरे से ठीक पहले उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान का दिया साथ
महिलाओं को पीटना घरेलू हिंसा नहीं…बस टूटनी नहीं चाहिए हड्डी, तालिबान का आया नया फरमान
शनिवार को ईरान पर हमला करेगा अमेरिका! परमाणु समझौते पर बातचीत असफल होने से बढ़ा खतरा, ट्रंप की हाईलेवल मीटिंग
कोर्ट का आधिकारिक फैसला
जज विक्टर मारेरो ने निखिल गुप्ता की बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट देखने के बाद उन्हें दोषी ठहराने का आदेश दिया। गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के सामने अपनी गलती मानकर सीधे सजा सुनाने के फेज में जाने की सहमति दी। अब जज मारेरो जांच रिपोर्ट देखने के बाद 29 मई को सुबह 10 बजे अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे।
जेल की अवधि का अनुमान
एडवाइजरी सेंटेंसिंग गाइडलाइंस के अनुसार निखिल की सजा की रेंज 235 से 293 महीने के बीच आंकी गई है। हालांकि जज ने साफ किया है कि ये गाइडलाइंस केवल सलाह के रूप में हैं और वे स्वतंत्र निर्णय ले सकते हैं। जांच रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर ही जेल की सटीक अवधि का निर्धारण संघीय कोर्ट द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया जिम के बाहर सिख नर्स पर नस्लीय हमला, ‘इंडियन डॉग’ बोलकर नाक पर मारा मुक्का
अनिवार्य निर्वासन की स्थिति
निखिल गुप्ता ने कोर्ट में पुष्टि की है कि वह भारत के नागरिक हैं और उन्हें अपनी कानूनी स्थिति का पता है। उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिका में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें देश से बाहर निकालना कानूनी रूप से जरूरी है। सजा पूरी होने के बाद उन्हें अमेरिका से निर्वासित कर वापस भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मामले की पूरी पृष्ठभूमि
यह मामला 2023 में न्यूयॉर्क में रहने वाले सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने निखिल गुप्ता को इस हत्या की साजिश के मास्टरमाइंड के रूप में पेश किया था। इस मामले ने भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक स्तर पर भी पूरी दुनिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
Nikhil gupta guilty plea pannu murder conspiracy us prison sentencing updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गूंजेगी राफेल की दहाड़, 96 लड़ाकू विमानों का होगा स्वदेशी निर्माण, रक्षा क्षेत्र में भरी नई उड़ान!
Feb 19, 2026 | 02:10 PMAllahabad HC का ऐतिहासिक फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत; ‘मर्जी का साथी चुनने का हक’
Feb 19, 2026 | 02:10 PMछत्रपति संभाजीनगर सिडको : बालासाहेब ठाकरे स्मृतिवन का काम अंतिम चरण में, 17 एकड़ में बन रहा 38 करोड़ का स्मारक
Feb 19, 2026 | 02:07 PMछत्रपति शिवाजी महाराज के जलदुर्गों का खुलेगा रहस्य! सिंधुदुर्ग समेत 4 किलों पर होगा रिसर्च, सरकार ने किया ऐलान
Feb 19, 2026 | 02:06 PMफ्रांस में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे ख्वाजा आसिफ, पत्रकार ने मांगा सबूत तो बोलती हो गई बंद- VIDEO
Feb 19, 2026 | 02:05 PMसुनेत्रा पवार होंगी NCP की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रफुल पटेल ने किया बड़ा ऐलान, बताया कब होगी घोषणा
Feb 19, 2026 | 02:04 PMपन्नू हत्या की साजिश: निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूला, अमेरिकी कोर्ट 29 मई को सुनाएगी 40 साल तक की सजा
Feb 19, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM













