सुनेत्रा पवार होंगी NCP की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रफुल पटेल ने किया बड़ा ऐलान, बताया कब होगी घोषणा

Gondia News: गोंदिया में सांसद प्रफुल पटेल ने अजीत पवार के विमान हादसे पर शोक जताया, CBI-CID जांच जारी है। ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा गया है। 26 फरवरी को सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगी।
Sunetra Pawar will be the new national president of the NCP, Praful Patel made a big announcement, and told when the announcement will be made
गोंदिया में सांसद प्रफुल पटेल ने अजीत पवार के विमान हादसे पर शोक (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Ajit Dada Plane Crash Investigation News: पूर्व केंद्रीय मंत्री, राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष सांसद प्रफुल पटेल ने रोहित पवार, नाना पटोले आदि नेताओं के आरोपों पर सवाल किए जाने पर सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि अजीत दादा के निधन से हम सभी दुखी हैं। उनके निधन के हादसे की सीबीआई जांच की हमने मांग की है, इसी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राज्य स्तर पर सीआईडी जांच के आदेश कर चुके हैं, और जांच शुरु हो चुकी है।

सांसद पटेल इस दौरान अजीत दादा के निधन से दुखी होने के साथ ही आरोपों से व्यथित भी दिखाई दिए। लेकिन उन्होंने शांतभाव से आरोपों के संदर्भ में कुछ भी नहीं कहने की बात कही। उन्होंने कहा कि अजीत दादा के विमान हादसे की जांच सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ब्लैक बॉक्स के संदर्भ में पटेल ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार ब्लैक बॉक्स व अन्य सभी तकनीकी संदर्भ में एयरक्रॉफ्ट विमान जांच कंपनी अपना काम कर रही है। ब्लैक बॉक्स को अमेरिका भेजे जाने की जानकारी मिली है तथा उसका संपूर्ण डाटा रिकवर होने की पूर्ण संभावना है।

सुनेत्रा होंगी अध्यक्ष

प्रफुल पटेल ने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियां निर्मित हुई, पार्टी नेतृत्व को संभालने के लिए सुनेत्रा पवार ने जिम्मेदारियां ली है तथा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। आगामी 26 फरवरी को सुनेत्रा पवार को एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। सुनेत्रा वयनी पवार 26 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार भी ग्रहण करेंगी।

आम लोगों से की मुलाकात

पटेल गोंदिया पहुंचे, तो उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी मुलाकात की। अनेक समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं का यथोचित समाधान करने के संदर्भ में सांसद पटेल ने पत्र जारी करने के भी दिशा निर्देश दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com