- Hindi News »
- World »
- Netherlands Dutch Government Falls Pm Resigns Geert Wilders
नीदरलैंड में 11 महीने के भीतर गई डच सरकार, PM को देना पड़ा इस्तीफा, सांसद गीर्ट विल्डर्स ने वापस लिया समर्थन
नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उस वक्त आया जब धुर दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने सख्त इमीग्रेशन पॉलिसी पर सहमति नहीं मिलने के कारण गठबंधन से नाता तोड़ लिया।
- Written By: अमन उपाध्याय

नीदरलैंड में 11 महीने में गिर गई डच सरकार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
एम्स्टर्डम: नीदरलैंड्स की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा बड़ा भूचाल आया। यहां के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी सरकार पीवीवी पार्टी के गठबंधन पर निर्भर थी, लेकिन पार्टी के नेता गीर्ट विल्डर्स ने अपना समर्थन वापस ले लिया पार्टी के नेता गीर्ट विल्डर्स ने बताया कि उनकी पार्टी के सभी मंत्री सरकार से इस्तीफा दे रहे हैं।
गीर्ट विल्डर्स ने कहा कि यह सरकार केवल 11 महीने ही टिक पाई। नीदरलैंड में जुलाई 2024 में गठबंधन सरकार बनी थी। उन्होंने बताया कि अन्य गठबंधन की पार्टियां शरणार्थी संकट को लेकर सख्त नीतियां नहीं बना रही थीं, इसलिए उन्होंने इस गठबंधन से बाहर जाने का फैसला किया है।
गीर्ट विल्डर्स भारत में अपनी कट्टरपंथी और मुस्लिम-विरोधी बयानबाजी के लिए चर्चित हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सख्त आप्रवासन नीति पर सहयोग नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने गठबंधन से बाहर निकलने का फैसला किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अब PVV के साथ आगामी चुनाव में उतरेंगे और प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
देश और दुनिया दोनों जगह बड़ी चुनौतियां
डिक स्कोफ ने इमरजेंसी कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि उन्होंने हाल ही में कई बार सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि सरकार का पतन अनावश्यक और गैर-जिम्मेदाराना होगा। उन्होंने बताया कि देश और दुनिया दोनों जगह बड़ी चुनौतियां सामने हैं, जिनसे निपटने के लिए मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपना इस्तीफा मंगलवार को राजा विलेम-अलेक्जेंडर को सौंप रहे हैं।
धरती ने दी विनाश की चेतावनी! पाकिस्तान में भूकंप 19 झटकों का केंद्र बना परमाणु अड्डा, मचा हड़कंप
देश में विरोधी आव्रजन नीतियों का समर्थन
हालात इस तरह बन गए हैं कि PVV के मंत्री सरकार से बाहर हो जाएंगे, जबकि बाकी मंत्री अस्थायी सरकार के रूप में फिलहाल शासन संभालते रहेंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर या नवंबर से पहले कोई चुनाव संभव नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि PVV का यह कदम बेहद रणनीतिक है और देश में विरोधी आव्रजन नीतियों का समर्थन बढ़ रहा है।
ऐसी स्थिति में आगामी चुनाव को आव्रजन नीति के मुद्दे पर एक तरह के जनमत संग्रह के रूप में देखा जा सकता है। यदि चुनाव इसी विषय पर केंद्रित रहता है, तो PVV को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है।
Netherlands dutch government falls pm resigns geert wilders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













