-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Netanyahu Openly Threatens Hamas Now They Will Have To Face Serious Consequences
नेतन्याहू ने हमास को दी खुली धमकी, अब भुगतने होंगे गंभीर परिणाम; फिर बन रहे जंग के आसार
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel Gaza Ceasefire Deal: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल और हमास के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सभी बंधकों को तुरंत रिहा नहीं किया गया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नेतन्याहू ने साफ किया कि इजरायल गाजा में अपना सैन्य अभियान तब तक जारी रखेगा, जब तक हमास का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता और सभी बंधकों को आज़ाद नहीं कर दिया जाता।
इस बीच, अमेरिका ने इजरायल को अरबों डॉलर के नए हथियार देने की घोषणा की है। दूसरी ओर, हमास द्वारा बंधकों की रिहाई में देरी के कारण इजरायल ने गाजा को जाने वाली मानवीय सहायता भी रोक दी है।
हमास को खत्म करने का प्रण
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सरकार युद्ध के अगले चरण की तैयारी कर रही है, जो सात अलग-अलग मोर्चों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल तब तक नहीं रुकेगा जब तक उसे पूरी जीत नहीं मिल जाती, सभी बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती और हमास की सैन्य शक्ति और शासन को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि भविष्य में हमास से इजरायल को कोई खतरा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इजरायल युद्ध शुरू नहीं करना चाहता, लेकिन यदि आवश्यक हुआ, तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अफवाहों को किया खारिज
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गाजा से लोगों के स्वैच्छिक पलायन के लिए श्रेय दिया और दावा किया कि कई लोग अपनी मर्जी से वहां से जा चुके हैं। साथ ही, नेतन्याहू ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों को भी खारिज कर दिया। इस दौरान, गाजा में सभी प्रकार की खाद्य सामग्री और जरूरी सामान की आपूर्ति रोकने के फैसले पर इजराइल को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
इजराइल ने रविवार को गाजा पट्टी में किसी भी तरह की वस्तुओं और रसद के प्रवेश पर रोक लगाते हुए चेतावनी दी थी कि यदि हमास संघर्षविराम बढ़ाने के प्रस्ताव को नहीं मानता है, तो उसे “अतिरिक्त परिणाम” भुगतने होंगे।
इजराइल पर लगा ये आरोप
मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने रविवार को इजराइल पर आरोप लगाया कि उसने भुखमरी को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन किया है। हमास ने भी इजराइल पर संघर्षविराम समझौते को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सहायता पर रोक लगाने का उसका निर्णय “युद्ध अपराध” है और यह समझौते पर सीधा हमला है।
यह संघर्षविराम समझौता जनवरी में हुआ था, जिसका पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। इस चरण के दौरान मानवीय सहायता में वृद्धि देखी गई थी। अब दोनों पक्षों के बीच दूसरे चरण की वार्ता होनी बाकी है, जिसमें इजराइल अपनी सेना वापस बुलाएगा और स्थायी संघर्षविराम के लिए सहमत होगा, जबकि इसके बदले में हमास शेष बंधकों को रिहा करेगा।
Netanyahu openly threatens hamas now they will have to face serious consequences
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














