-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Narendra Modi Croatia Visit First Indian Pm In Zagreb India Europe Relations
PM मोदी की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा: ये पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का आधिकारिक दौरा
- Written By: सौरभ शर्मा
PM मोदी इस वक्त क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अहम यूरोपीय यात्रा है व क्रोशिया में पहली यात्रा है पीएम आंद्रेज प्लेंकोविच ने खुद स्वागत कर सम्मान बढ़ाया।

PM मोदी की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
जाग्रेब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास रचते हुए क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचे, जहां किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच द्वारा स्वागत किए जाने पर आभार जताया। यह यात्रा भारत-क्रोएशिया संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने वाली मानी जा रही है। पीएम मोदी इससे पहले साइप्रस और कनाडा के दौरे पर भी थे। यह यात्रा भारत के विदेश नीति एजेंडे में यूरोप की अहम भूमिका को भी रेखांकित करती है। ये पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधांनमंत्री पहली बार क्रोशिया की यात्रा पर है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन को मजबूत करने का अवसर है। भारत और क्रोएशिया के बीच लंबे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। व्यापार, नवाचार, रक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 300 मिलियन डॉलर है और भारतीय निवेश 48 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। क्रोएशिया में करीब 17,000 भारतीय नागरिक भी रह रहे हैं।
A short while ago, landed in Zagreb, Croatia. This is a special visit, the first ever by an Indian Prime Minister to a valued European partner. I am grateful to Prime Minister Andrej Plenković for the special gesture of welcoming me at the airport.@AndrejPlenkovic pic.twitter.com/1qlA8sca1V — Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2025
इतिहास में पहली बार बना कूटनीतिक सेतु
भारत और क्रोएशिया के संबंधों में यह यात्रा एक ऐतिहासिक मोड़ लाने वाली है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच के साथ द्विपक्षीय बैठकें दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम खोल सकती हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी 2019 में यहां की राजकीय यात्रा कर चुके हैं और उन्हें क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया था। इससे पहले पीएम मोदी और पीएम प्लेंकोविच की 2021 में COP-26 और EU-India वर्चुअल बैठक के दौरान संक्षिप्त मुलाकात हुई थी।
मर्डर से पहले रोज होती थी बात, सोनम के कॉल रिकॉर्ड से निकला चौंकाने वाला नाम; 25 दिन में 112 बार की…
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में Gen Z का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर भड़के छात्र; ढाका से चटगांव तक भारी बवाल
मोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
गाजा में मातम के बीच बरपा कहर, जनाजे पर इजरायली हमले से 7 की मौत; 22 लोग घायल
US Attack Iran: अमेरिका ने चाबहार में ईरानी निगरानी टावर किया तबाह, ओमान की खाड़ी में बड़ी कार्रवाई
क्रोएशिया में भारतीयों की बढ़ती उपस्थिति और सांस्कृतिक कड़ी
क्रोएशिया में साओ ब्राज चर्च से लेकर गोवा में डुब्रावनिक रियासत से संबंध तक, भारतीयों की सांस्कृतिक छाप रही है। आज क्रोएशिया में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार भी कार्यरत हैं। जनसांख्यिकीय बदलाव के चलते वहां का भारतीय समुदाय गतिशील और प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी की यह यात्रा सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Narendra modi croatia visit first indian pm in zagreb india europe relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांग्लादेश में Gen Z का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर भड़के छात्र; ढाका से चटगांव तक भारी बवाल
Jul 18, 2026 | 09:48 AMपुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Jul 18, 2026 | 09:40 AMShani Dev: शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव
Jul 18, 2026 | 09:25 AMमोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Jul 18, 2026 | 09:24 AMबद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 09:22 AMHrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
Jul 18, 2026 | 09:19 AMगाजा में मातम के बीच बरपा कहर, जनाजे पर इजरायली हमले से 7 की मौत; 22 लोग घायल
Jul 18, 2026 | 09:10 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM











