-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Raja Raghuwanshi Murder Case Update Sonam Call Him 112 Times In 25 Days Detail Sanjay Verma Mystery
मर्डर से पहले रोज होती थी बात, सोनम के कॉल रिकॉर्ड से निकला चौंकाने वाला नाम; 25 दिन में 112 बार की…
- Written By: सौरभ शर्मा
राजा मर्डर केस में आरोपी सोनम की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ, वह वारदात से पहले संजय वर्मा से लगातार बात कर रही थी। 1 से 25 मार्च के बीच उसने 112 कॉल किए। संदेह है कि हत्या की साजिश में राज कुशवाहा के अलाव अन्य भी शामिल हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा
शिलांग/इंदौर: चर्चित मेघालय हनीमून कांड में मारे गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की कॉल डिटेल से पता चला है कि उसने वारदात से पहले संजय वर्मा नामक युवक को सिर्फ 25 दिनों में 112 बार कॉल किया। कॉल रिकॉर्ड्स से यह अंदेशा गहराया है कि सोनम और राज कुशवाहा व तीन अन्य के अलावा इस हत्या की साजिश में और भी अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। मेघालय पुलिस अब संजय वर्मा की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।
वारदात के बाद सोनम के वाराणसी से गाजीपुर तक के सफर में भी नए क्लू सामने आए हैं। गाजीपुर की एक युवती उजाला यादव ने दावा किया कि सोनम के साथ दो युवक भी थे, जिनमें से एक ने सफेद शर्ट पहनी थी और दोनों ने चेहरा ढक रखा था। सोनम ने उजाला से फोन मांगा और एक नंबर टाइप कर उसे डिलीट कर दिया। इन घटनाओं से यह संकेत मिल रहा है कि सोनम अकेली नहीं थी और उसकी मदद कोई करीबी कर रहा था।
क्या संजय वर्मा भी था घटनाक्रम में शामिल?
गाजीपुर के काशी टी स्टॉल के मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम किसी गाड़ी से आई थी और सामान्य स्थिति में थी। यहीं से उसने अपने भाई को कॉल किया। मेघालय पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या सोनम को वाराणसी तक लाने में संजय वर्मा की भूमिका रही या वह वही शख्स है जिसे उजाला यादव ने देखा था।
सम्बंधित ख़बरें
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
हत्या में दूसरा हथियार और अपराध का रिक्रिएशन
मंगलवार को शिलांग पुलिस ने हत्या स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, जिसमें एक और हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट किया है कि यह सुपारी किलिंग नहीं, बल्कि आपसी संबंधों और गुस्से की वजह से की गई हत्या थी। राज कुशवाहा ने अपने दोस्तों को हत्या में शामिल किया और चौथी कोशिश में वारदात को अंजाम दिया।
Raja raghuwanshi murder case update sonam call him 112 times in 25 days detail sanjay verma mystery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














