-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Modi Effect Imran Khan Fears India In Jail Warns Pakistan
‘जेल में भी मोदी का खौफ…’, इमरान को सता रहा भारत का डर, बैठे-बैठे पाकिस्तान को दे डाली चेतावनी
- Written By: अमन उपाध्याय
जेल में बंद इमरान खान से मुलाकात के बाद उनकी बहन अलीमा खान ने खुलासा किया कि इमरान ने देश को भारत के संभावित जवाबी हमले के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। अलीमा के अनुसार, इमरान का मानना है कि नरेंद्र मोदी चुप नहीं..

इमरान खान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव एक बार फिर गहराता जा रहा है। एक ओर जहां दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिक अधिकारियों को अवांछित घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया है, वहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी मौजूदा हालात को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
जेल में बंद इमरान खान से मुलाकात के बाद उनकी बहन अलीमा खान ने खुलासा किया कि इमरान ने देश को भारत के संभावित जवाबी हमले के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। अलीमा के अनुसार, इमरान का मानना है कि नरेंद्र मोदी चुप नहीं बैठेंगे, वह बदला जरूर लेंगे। ऐसे में पाकिस्तान को हर मोर्चे पर सतर्क रहना चाहिए।
हौसला बढ़ाने वाला कदम
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई को “हौसला बढ़ाने वाला कदम” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न केवल सीमा पर तैनात सैनिकों का उत्साह बढ़ाती है, बल्कि जेल में बंद उनके जैसे लोगों के आत्मविश्वास को भी मजबूत करती है।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
UN ने भारत-पाकिस्तान से की अपील, सीजफायर को लेकर कहा- ‘आशा है कि दोनों पक्ष…’
कूटनीतिक स्तर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार को पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को “पर्सोना नॉन ग्राटा” (अवांछनीय व्यक्ति) घोषित करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। पाकिस्तान का कहना है कि वह अधिकारी किसी “गैरकानूनी गतिविधि” में शामिल था। भारत ने भी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को निष्कासित कर दिया। भारत ने भी उस अधिकारी पर “संदिग्ध गतिविधियों” में शामिल होने का आरोप लगाया।
भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 मासूम नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस नृशंस हमले के जवाब में, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकवादी अड्डों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इसके बाद, पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमानों के जरिए भारत पर हमला किया।
हालांकि, भारतीय सेना ने अपने सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम के ज़रिए पाकिस्तान के सभी हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया। भारत की कड़ी और प्रभावशाली प्रतिक्रिया को देखते हुए पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा और उसने शांति की मांग की। इसके परिणामस्वरूप 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई।
Modi effect imran khan fears india in jail warns pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













