'नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता', राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज

West Bengal Politics: टीएमसी में जारी संकट के बीच बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि ममता सांसदों और विधायकों से नौकरों जैसा व्यवहार करती थीं।
'Mamata used to treat people like servants': Rahul Sinha levels serious allegations against the former CM; BJP leader reveals several secrets.
ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Sinha On TMC: तृणमूल कांग्रेस में चल रही संकट के बीच भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। हाल ही में ममता बनर्जी ने टीएमसी के बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला था। अब वरिष्ठ बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। भाजपा नेता ने ममता पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे TMC सांसदों और विधायकों नौकरों जैसा व्यवहार करती थीं। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही।

ममता पर लगात गंभीर आरोप

पूर्वी बर्धमान में एएनआई से बातचीत के दौरान BJP नेता राहुल सिन्हा ने TMC में चल रही अंदरूनी खींचतान पर कहा कि ममता बनर्जी ने TMC के सभी विधायकों और सांसदों के साथ नौकरों जैसा बर्ताव किया। सिन्हा ने बताया कि चुनाव में हार के बाद एक बैठक हुई। उसमें यह आदेश दिया गया कि जब अभिषेक बनर्जी अंदर आएं तो सभी उनके स्वागत में खड़े हों और जब वे जाएं तो फिर से खड़े हों।

आगे उन्होंने बताया कि जिन नेताओं ने सत्ता में बने रहने के लिए इतने लंबे समय तक अपनी गरिमा को दबाए रखा था, उन्होंने खुद से सवाल पूछा, अब जब सत्ता चली गई है, तो क्या बचा है? इसलिए वे सभी चले गए।

BJP वोट लूटकर सत्ता में आई: ममता बनर्जी

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे साथ धोखा नहीं किया और BJP का दामन नहीं थामा, उनके साथ मैं एकजुटता जाहिर करती हू, उन्हें सलाम करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं। कल भी मैंने देखा कि BJP ने वोट लूटे और सत्ता में आई। यह हम सब जानते हैं। उन्होंने वोट लूटे, वोटों की गिनती में गड़बड़ी की, सेंट्रल फ़ोर्स के जरिए काउंटिंग सेंटर पर कब्जा किया और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके बावजूद मैंने कहा है कि एक नई सरकार बनी है।

चुनाव के बाद से पार्टी में लगातार टूट जारी

बता दें, विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही टीएमसी में लगातार इस्तीफे का दौर जारी है। कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा विधायक दल और संसदीय दल में टूट भी हो गई। साथ ही बागी दलों ने पार्टी पर अधिकार के लिए चुनाव आयोग से भी मुलाकात की।

Navbharat Live
navbharatlive.com