MP में बनेगी घातक मिसाइलें... अदाणी ग्रुप 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!

Adani Missile Plant Shivpuri: अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 2,500 करोड़ के निवेश से दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल प्लांट बनाएगा। जानिए इस मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल।
Adani Group MP Investment
अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर जीत अदाणी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Adani Group MP Investment: अदाणी ग्रुप ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर जीत अदाणी ने ऐलान किया कि अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक इंटीग्रेटेड मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के लिए अगले तीन सालों में 2,500 करोड़ रुपए निवेश करेगा। यह प्लांट दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम बनेगा, जिसमें मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग की पूरी वैल्यू चेन (कच्चे माल से लेकर मिसाइल सिस्टम) होगी।

जीत अदाणी ने नींव रखने के समारोह में अपने भाषण में कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत के प्राइवेट डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और इससे रणनीतिक डिफेंस क्षमताओं में देश की आत्मनिर्भरता काफी बढ़ेगी।

शिवपुरी में बनेगी मिसाइलें: जीत अदाणी

उन्होंने कहा, हम आज एक अहम मौके के लिए यहां जमा हुए हैं, जहां दक्षिण एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट-सेक्टर मिसाइल इकोसिस्टम की नींव रखी जा रही है। यह फैक्ट्री कच्चे माल और मिशन के लिए तैयार मिसाइलों को एक ही छत के नीचे लाएगी, जो पब्लिक सेक्टर के बाहर ऐसा पहली बार होगा। जीत अदाणी के मुताबिरक, शिवपुरी कॉम्प्लेक्स में मीडियम से लेकर लॉन्ग-रेंज मिसाइल सिस्टम बनाए जाएंगे। साथ ही, यहां कम्पोजिट प्रोपेलेंट प्रोडक्शन और टीएनटी व एक्सप्लोसिव-ग्रेड मटीरियल बनाने की सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी, जिससे रक्षा आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से लगभग 5,000 लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और एक खास डिफेंस सप्लाई चेन के जरिए 50 से अधिक सूक्ष्य, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की ग्रोथ में मदद मिलेगी।

भोपाल में 1.10 लाख करोड़ निवेश करेगा समुह

मध्य प्रदेश में कंपनी के बड़े निवेश का जिक्र करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि यह डिफेंस प्रोजेक्ट, भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अदाणी ग्रुप द्वारा किए गए 1.10 लाख करोड़ रुपए के निवेश के वादे का हिस्सा है। इन निवेशों में हाइड्रो पंपेड स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर और थर्मल एनर्जी शामिल हैं। उम्मीद है कि इनसे 2030 तक राज्य में 1.2 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रुप पहले ही कटनी जिले में अपने अमेथा और कैमोर प्लांट में 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर चुका है। अदाणी पावर अभी मध्य प्रदेश को 1,200 मेगावाट बिजली की आपूर्ति कर रहा है, और 5,600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति पर काम चल रहा है। कंपनी ने लाहोरी, धार, रतलाम और उज्जैन में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट भी शुरू किए हैं, जबकि उज्जैन में सीमेंट प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। जीत अदाणी ने यह भी बताया कि ग्रुप ने हाल ही में गुना में 1,060 करोड़ रुपए की सीमेंट यूनिट की आधारशिला रखी है, जिसे उन्होंने जिले के इतिहास में सबसे बड़ा निवेश बताया। एजेंसी इनपुट के साथ-

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com