-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Kulbhushan Jadhav Denied Right To Fair Trial Shocking Pakistan Supreme Court Statement
‘न इंसाफ, न अपील!’ कुलभूषण जाधव से छीना न्याय का हक, पाक सुप्रीम कोर्ट में चौंकाने वाला बयान
- Written By: अमन उपाध्याय
Kulbhushan Jadhav: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक हैरान करने वाला बयान सामने आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अपने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि कुलभूषण जाधव को 2019 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के..

कुलभूषण जाधव, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक हैरान करने वाला बयान सामने आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के वकील ख्वाजा हारिस अहमद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के फैसले के बावजूद जाधव को अपील करने का अधिकार नहीं दिया गया, क्योंकि ICJ का आदेश केवल “राजनयिक पहुंच” तक ही सीमित था।
यह टिप्पणी उस समय दी गई जब सुप्रीम कोर्ट की एक संवैधानिक पीठ मई 2023 के दंगों के आरोपियों को सैन्य अदालतों द्वारा दी गई सज़ाओं की सुनवाई कर रही थी। जाधव का मामला इस संदर्भ में उठाया गया, ताकि यह दिखाया जा सके कि उन्हें जो सीमित अधिकार दिए गए हैं, वो अधिकार पाकिस्तानी नागरिकों को भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
सजा के खिलाफ अपील करने की अनुमति नहीं
कुलभूषण जाधव, जो पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में कैद हैं, को अब तक अपनी सजा के खिलाफ अपील करने की अनुमति नहीं मिली है। जून 2019 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा था कि पाकिस्तान को जाधव की सजा और मौत की सजा पर पुनर्विचार करना चाहिए और साथ ही भारतीय अधिकारियों को उनसे मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने ICJ के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया है। जुलाई 2020 में भारत ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान ICJ के फैसले को लागू करने से इनकार कर रहा है। भारत ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान में जाधव का जो मुकदमा चलाया गया, वह न तो पारदर्शी था और न ही न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरोप में सैन्य अदालतों ने दोषी ठहराया
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील ख्वाजा हारिस अहमद ने कुलभूषण जाधव के मामले का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जाधव को अपील का जो अधिकार दिया गया, वही अधिकार पाकिस्तान के उन नागरिकों को नहीं मिला, जिन्हें 9 मई 2023 के “ब्लैक डे” दंगों में शामिल होने के आरोप में सैन्य अदालतों ने दोषी ठहराया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान ने कोर्ट से इस मुद्दे पर विचार करने के लिए समय मांगा है कि क्या दंगों के दोषियों को भी अपील का मौका दिया जा सकता है। इस पूरी स्थिति से यह सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान विदेशी नागरिकों के मामलों में अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से अलग मानदंड अपना रहा है, जबकि अपने ही नागरिकों के साथ भिन्न रवैया अपना रहा है?
कुलभूषण जाधव को जबरन उठाया गया
भारत का कहना है कि कुलभूषण जाधव को ईरान के चाबहार बंदरगाह से जबरन उठाया गया था, जबकि पाकिस्तान का दावा कि उसे बलूचिस्तान से पकड़ा गया, पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है। भारत यह भी मानता है कि पाकिस्तान ने वियना संधि का उल्लंघन किया है और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के आदेशों का पालन नहीं किया है। भारत सरकार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उठाती रही है और ICJ के निर्णय को पूरी तरह लागू करने की मांग कर रही है।
Kulbhushan jadhav denied right to fair trial shocking pakistan supreme court statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













