ट्रंप ने चली गुप्त चाल! 'भारत विरोधी' देशों पर झुकाव बढ़ा... जानें क्या है वजह?

India US trade relations: अमेरिका ने भारत के निर्यात पर 25% टैरिफ लगाया है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश को व्यापार में रियायत दी गई है। ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के साथ तेल को लेकर समझौता किया....
ट्रंप की गुप्त चाल! 'भारत विरोधी' देशों पर झुकाव बढ़ा... जानें क्या है वजह?
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Tariff News: अमेरिका ने भारत के खिलाफ आयात शुल्क में किसी भी तरह की राहत देने से इनकार करते हुए 25% टैरिफ को बरकरार रखा है। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश को टैरिफ में बड़ी राहत दी गई है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इसके उलट, अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक नया व्यापारिक समझौता किया है, जिसमें तेल की खोज और संबंधित निवेश शामिल हैं। इस समझौते के तहत पाकिस्तान पर आयात शुल्क को अप्रैल में लागू 29% से घटाकर अब 19% कर दिया गया है। बांग्लादेश को भी राहत दी गई है, जहां शुल्क दर 35% से घटाकर 20% कर दी गई है। इस नीति परिवर्तन से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए यह आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित हो सकता है।

सात दिन का दिया गया समय

व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, नए टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी होंगे। अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग को नई प्रणाली लागू करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है, इसलिए इसे 'डेडलाइन बढ़ाना' नहीं कहा जा सकता। हालांकि, पाकिस्तान और बांग्लादेश को छूट मिलने के पीछे ट्रंप के व्यक्तिगत और अमेरिकी हित भी एक कारण हैं। पाकिस्तान को यह राहत इसलिए मिली क्योंकि वह अमेरिका के हर आदेश का पालन करता है। पाकिस्तान तो ट्रंप को नोबेल पुरस्कार दिलवाने के लिए लगातार समर्थन भी जताता रहा है और हमेशा उनकी बातों का समर्थन करता आया है।

खनिज संसाधनों पर हुई निवेश की बात

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के करीबी सहयोगी और उनके कॉलेज के दोस्त, गेंट्री थॉमस बीच, जो एक अमेरिकी निवेशक हैं और ट्रंप परिवार के साथ गहरे संबंध रखते हैं, ने जनवरी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश का दौरा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के कुछ ही समय बाद जब वह पाकिस्तान पहुंचे, तो उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप का प्रतिनिधि माना गया।

पाकिस्तान में उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन चर्चाओं में खनिज संसाधनों, तेल-गैस क्षेत्र और रियल एस्टेट में अरबों डॉलर के संभावित निवेश के मौकों पर विस्तार से बातचीत हुई।

बांग्लादेश का किया दौरा

पाकिस्तान की यात्रा के बाद बीच ने बांग्लादेश का दौरा किया। वहां उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और बांग्लादेश निवेश विकास प्राधिकरण (BIDA) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा, वित्त और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।

व्यापार पर नियंत्रण पाने की योजना

बता दें कि अमेरिका ने गुरुवार को पाकिस्तान के साथ तेल उत्पादन संबंधी एक समझौते की घोषणा की है। पहले भी यह बात सामने आ चुकी है कि ट्रंप प्रशासन की मंशा पाकिस्तान के दुर्लभ खनिजों (Rare Earth Minerals) के व्यापार पर नियंत्रण पाने की रही है, हालांकि अब तक इस दिशा में कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ था।

Navbharat Live
navbharatlive.com